सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

दिल्ली-NCR में गर्मी से फिलहाल राहत,तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान : आईएमडी

2 मिनट पढ़ें

दिल्ली में लगातार चौथे दिन अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान : आईएमडी

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में मई सबसे गर्म महीना होता है जब औसत अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रहता है.

दिल्ली में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है और शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. राष्ट्रीय राजधानी के प्राथमिक मौसम स्टेशन सफदरजंग वेधशाला ने लगातार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में रुक-रुक कर बारिश और बादल छाए रहने के कारण पिछले तीन दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 10 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया.

28.7 डिग्री सेल्सियस किया दर्ज

रविवार को अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और सोमवार को यह गिरकर 26.2 डिग्री सेल्सियस हो गया, जिससे यह 13 साल में महीने का दूसरा सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया. शहर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि एक और पश्चिमी विक्षोभ के 5 मई से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है. इसके प्रभाव में राजधानी में 7 मई तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और छिटपुट बारिश होने की संभावना है. अधिकतम तापमान 9 मई तक 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है.

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में मई सबसे गर्म महीना होता है जब औसत अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रहता है. मौसम विभाग ने मई में उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से कम अधिकतम तापमान और थोड़े ही दिन गर्म हवा चलने का अनुमान जताया है.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *