सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

जवानी में जमकर ड्रिंक और स्मोक करते थे अमिताभ बच्चन! अभिनेता ने बताया शराब और सिगरेट की लत छुड़ाने के उपाय

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

अपनी सिगरेट और शराब की लत पर पहली बार अमिताभ बच्चन ने किया रिएक्ट, बताया कैसे मिला इससे छुटकारा

अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉक के जरिए भी फैंस से जुड़े रहते हैं. वह इसके जरिए फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी से कई खुलासे भी कर चुके हैं. अब बिग बी ने खुलासा किया है कि कैसे उन्होंने अपनी स्मोकिंग और शराब की लत को एक साथ छोड़ा था.

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉक के जरिए भी फैंस से जुड़े रहते हैं. वह इसके जरिए फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी से कई खुलासे भी कर चुके हैं. अब बिग बी ने खुलासा किया है कि कैसे उन्होंने अपनी स्मोकिंग और शराब की लत को एक साथ छोड़ा था. अमिताभ बच्चन ने बताया है कि इन दोनों आदतों को छोड़ना उनकी निजी पसंद थी. उन्होंने यह भी बताया है कि उन्हें कई साल हो चुके शराब और सिगरेट का हाथ लगाए. अपने ताजा ब्लॉक में बिग बी ने अपने कॉलेज के दिनों को याद किया है.

अमिताभ बच्चन को यूं लगी शराब की लत

अभिनेता ने लिखा, ‘प्रैक्टिकल स्कूल की यादें वापस लाते हैं, जहां शब्द या अभिव्यक्ति को अनिवार्य रूप से साइंस लैब में प्रैक्टिकल के लिए संदर्भित किया गया था… फिजिक्स लैब में गैजेटरी के साथ खेलना… कॉलेज का रूटीन जारी था और ग्रेजुएशन की डिग्री का आखिरी पेपर खत्म हो गया था. कुछ सहपाठियों को शराब के साथ जश्न मनाया, जो प्रयोग के लिए लैब में शराब रखी हुई थी.’ ब्लॉग में दिग्गज अभिनेता ने बताया जब वह सार्वजनिक तौर पर शराब पीने लगे थे.

Advertisement

बिग बी ने शेयर किए स्कूल कॉलेज के किस्से

उन्होंने आगे लिखा, ‘हां, स्कूल और कॉलेज में कुछ और उदाहरण देखने को मिले, जब यह नशा ज्यादा कहर बरपाता था… और जब सिटी ऑफ जॉय (कोलकाता) में नौकरी करता था, तो सोशल ड्रिंकिंग में लग गया था… मैं इसको लेता था इससे इनकार नहीं करूंगा. जैसा कि सिगरेट के मामले में होता है. इसे छोड़ने का अचानक और तत्काल संकल्प और छोड़ने का तरीका वास्तव में काफी सरल है. नशे के गिलास को चकनाचूर कर दो.’

अमिताभ बच्चन ने बताया सिगरेट और शराब से यूं की तौबा

बिग बी ने आगे लिखा, ‘नशा को बीच-बीच में और सिगरेट को अपने होठों पर एक ही समय में क्रश करें. छुटकारा पाने का सबसे अच्छा तरीका… कुछ पार्ट टाइम नहीं उपयोग बंद करने की आवश्यकता… यह कैंसर को एक बार में हटाने के लिए है… एक झटके में किया जाता है… जितना ज्यादा घटता है, शेष रहने की अवांछित आदत उतनी ही अधिक होती है’. अमिताभ बच्चन जल्द फिल्म प्रोजेक्ट के में नजर आने वाले हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *