सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 12 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Diwali Cleanliness Drive: दीपावली के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तेजी से साफ कराई : संदीप कपूरYamuna River Cruise: यमुना में क्रूज चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे : प्रवीण निमेषDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेना भी हुआ मुश्किल : हाजी जरीफRampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारी

Zeenat Aman ने दी थी ‘लिव इन’ रिलेशनशिप में रहने की सलाह, पहले भड़कीं मुमताज और सायरा बानो, अब मुकेश खन्ना को भी आया गुस्सा

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

Zeenat Aman ने दी थी ‘लिव इन’ रिलेशनशिप में रहने की सलाह, पहले भड़कीं मुमताज और सायरा बानो, अब मुकेश खन्ना को भी आया गुस्सा

जीनत अमान ने इन दिनों अपने लिव इन रिलेशनशिप वाले बयान को लेकर चर्चा में हैं. वहीं अब मुकेश खन्ना ने एक्ट्रेस के इस बयान पर आपत्ति जताई है.

दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना आए दिन अपन बयान को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. हाल ही में उन्होंने रणवीर सिंह के शक्तिमान बनने वाले न्यूज पर एक्टर को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी. वहीं अब उन्होंने दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान पर निशाना साधा है. बीते दिनों एक्ट्रेस ने लिव-इन रिलेशनशिप को सही बताते हुए एक पोस्ट शेयर किया था, जिसे लेकर वो लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं.

लिव इन रिलेशनशिप को जीनत का सपोर्ट

दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ये कहा था कि ‘शादी जैसा बड़ा कदम उठाने से पहले किसी भी कपल को लिव इन रिलेशनशिप में रहना चाहिए.’ उनके इस पोस्ट पर तो फैंस ने जमकर उनका समर्थन किया लेकिन कुछ पुराने सितारों को उनकी ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई. मुमताज और सायरा बानो ने जीनत के इस बयान पर की आलोचना की है. वहीं अब मुकेश खन्ना ने भी एक्ट्रेस के इस बयान पर नाराजगी जाहिर की है.

Advertisement

जीनत अमान के लिव इन रिलेशनशिप पर भड़के मुकेश खन्ना

देश के हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रखने वाले शक्तिमान फेम एक्टर ने लिव-इन रिलेशनशिप पर आपत्ति जताई है. दैनिक जागरण से बातचीत के दौरान एक्टर ने कहा कि हमारे देश की संस्कृति है. इन चीजों के लिए मान्यता नहीं है. ये तो वेस्टर्न कल्चर से आता है. जीनत अमान जो ये सब कह रही हैं, वो तो शुरुआत से ही पश्चिमी कल्चर को फॉलो करती आ रही हैं.

बोले-सोच समझकर बोलना चाहिए

मुकेश खन्ना आगे कहते हैं कि लिव इन रिलेशन को लेकर जो जीनत ने कहा है कि इससे लड़का-लड़की एक दूसरे को पहचान जाते हैं. अरे साहब यहां एक-दूसरे को पहचानने की बात नहीं है. आप जरा सोचिए अगर लड़का-लड़की शादी से पहले एक-दूसरे के साथ पति-पत्नी की तरह लिव-इन में रहते हैं और उनकी बात नहीं बनती, तो सोचिए दोनों पर क्या गुजरेगी. जो लोग ऐसी बातें बोल रहे हैं, उन्हें सोच समझकर बोलना चाहिए.’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *