सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 12 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Diwali Cleanliness Drive: दीपावली के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तेजी से साफ कराई : संदीप कपूरYamuna River Cruise: यमुना में क्रूज चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे : प्रवीण निमेषDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेना भी हुआ मुश्किल : हाजी जरीफRampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारी

Diwali Cleanliness Drive: दीपावली के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तेजी से साफ कराई : संदीप कपूर

4 मिनट पढ़ें
संदीप कपूर
Advertisement

Diwali Cleanliness Drive: दीपावली के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तेजी से साफ कराई : संदीप कपूर

नई दिल्ली (स्पर्श भारद्वाज): दीपावली जैसे बड़े त्योहारों के बाद राजधानी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में सड़कों, गलियों और बाजारों के आसपास कूड़े के ढेर लगना आम बात है। त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही, अस्थायी दुकानों और बाजारों में बढ़ती गतिविधियों के कारण सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक कचरा जमा हो जाता है। इस बार भी दीपावली के बाद दिल्ली के कई क्षेत्रों में ऐसी स्थिति देखने को मिली, लेकिन दिल्ली नगर निगम ने समय रहते विशेष सफाई अभियान चलाकर तेजी से कूड़ा उठाने और सड़कों को साफ कराने का काम किया। यह अभियान अभी भी जारी है और पूरे शहर को स्वच्छ बनाने के लिए निगम की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यह जानकारी दिल्ली नगर निगम की डेम्स कमेटी के चेयरमैन संदीप कपूर ने दी।

संदीप कपूर ने बताया कि दीपावली के बाद राजधानी के कई इलाकों में सड़कों और बाजारों के आसपास कूड़े के ढेर दिखाई दिए थे। त्योहार के दौरान दिल्ली के प्रमुख बाजारों में अस्थायी दुकानों की संख्या हजारों तक पहुंच जाती है। बड़ी संख्या में दुकानदार सड़क किनारे और फुटपाथों पर दुकानें लगाते हैं। इन दुकानों पर चाट-पकौड़ी और अन्य खाद्य पदार्थों के अलावा सजावट का सामान, दीये, अगरबत्ती, फूल तथा पूजा-पाठ से जुड़ी सामग्री बेची जाती है। त्योहार के दौरान इन बाजारों में भारी भीड़ रहती है और खरीदारी के कारण बड़ी मात्रा में कचरा भी पैदा होता है।

उन्होंने कहा कि दीपावली समाप्त होने के बाद अस्थायी दुकानों से बड़ी मात्रा में पैकिंग सामग्री, प्लास्टिक और अन्य प्रकार का कचरा निकलता है। कई अस्थायी दुकानदारों को कचरे के उचित निस्तारण की जानकारी नहीं होती या वे इसके लिए जरूरी व्यवस्था नहीं करते। ऐसे में दुकानें हटने के बाद कचरा सड़कों और फुटपाथों पर ही छोड़ दिया जाता है, जिससे बाजारों और आसपास के इलाकों में गंदगी फैल जाती है। इस स्थिति को सामान्य करने के लिए नगर निगम को विशेष सफाई अभियान चलाना पड़ता है, ताकि सार्वजनिक स्थानों से कूड़ा हटाकर स्वच्छता व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जा सके।

Advertisement

संदीप कपूर ने बताया कि दीपावली के दौरान राजधानी की सड़कों पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ जाता है। बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों की भीड़ और जगह-जगह लगने वाले जाम के कारण कूड़ा उठाने वाले वाहनों को भी आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसका असर कचरे के संग्रहण और उसे निर्धारित स्थानों तक पहुंचाने की प्रक्रिया पर पड़ता है। हालांकि, दिल्ली नगर निगम ने इस चुनौती को देखते हुए कूड़ा उठाने और उसके परिवहन की व्यवस्था को 24 घंटे जारी रखा। उन्होंने बताया कि कचरा एकत्र करने वाले एफसीटीएस यानी फिक्स्ड कॉम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन भी लगातार खुले रखे गए, ताकि कचरे के उठान और निस्तारण का काम बाधित न हो।

डेम्स कमेटी के चेयरमैन ने कहा कि बड़े त्योहारों से पहले और उनके बाद कॉलोनियों तथा बाजारों में सामान्य दिनों के मुकाबले कई गुना अधिक कचरा जमा हो जाता है। ऐसे में नियमित सफाई व्यवस्था के साथ विशेष अभियान चलाना जरूरी हो जाता है। उन्होंने कहा कि निगम ने दीपावली के बाद सड़कों और बाजारों में फैली गंदगी को तेजी से साफ कराने के लिए अभियान चलाया है और यह कार्य अभी भी जारी है। उनका कहना है कि नगर निगम का प्रयास है कि शहर के सभी क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए और जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल हो, ताकि नागरिकों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *