सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

कौन है T20 World Cup की सबसे सफल टीम? जानें किसने जीते खिताब और कौन रहा ट्रॉफी से महरूम

3 मिनट पढ़ें
कौन है T20 World Cup की सबसे सफल टीम? जानें किसने जीते खिताब और कौन रहा ट्रॉफी से महरूम

कौन है T20 World Cup की सबसे सफल टीम? जानें किसने जीते खिताब और कौन रहा ट्रॉफी से महरूम

Advertisement

कौन है T20 World Cup की सबसे सफल टीम? जानें किसने जीते खिताब और कौन रहा ट्रॉफी से महरूम

अब तक टी20 वर्ल्ड कप के 8 संस्करण हो चुके हैं और 2024 में 9वां एडीशन खेला जा रहा है. तो आइए जानते हैं अब तक सबसे सफल टीम कौन सी है और किसने खिताब नहीं जीता.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज़ 01 जून से हो गया. अमेरिका और वेस्टइंडीज़ की मेज़बानी में खेले जा रहे टूर्नामेंट की भारतीय समय के अनुसार शुरुआत 02 जून से हुई थी. इससे पहले 2022 में खेले गए टी20 टूर्नामेंट में इंग्लैंड ने खिताब जीता था, जबिका टी20 वर्ल्ड कप की पहली ट्रॉफी 2007 में टीम इंडिया ने जीती थी. तो आइए जानते हैं अब तक कौन सी टीम टी20 विश्व में सबसे ज़्यादा सफल रही है और कौन-कौन सी बड़ी टीमों ने अब तक ट्रॉफी नहीं जीती.

टी20 वर्ल्ड कप की सबसे सफल टीम?

टी20 विश्व कप में अब तक वेस्टइंडीज़ और इंग्लैंड दो सबसे सफल टीमें हैं. वेस्टइंडीज़ और इंग्लैंड ऐसी टीमें हैं, जिन्होंने 2-2 बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती है. सबसे पहले वेस्टइंडीज़ ने 2 ट्रॉफी जीतने का कारनामा किया था. फिर इंग्लैंड दो ट्रॉफी जीतने वाली टीम बनी थी. वेस्टइंडीज़ ने 2012 और 2014 के विश्व कप में खिताब अपने नाम किया, जबकि इंग्लैंड 2010 और 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में चैंपियन बनी थी.

बाकी किन टीमों ने कब-कब जीते खिताब?

वेस्टइंडीज़ और इंग्लैंड के अलावा टीम इंडिया, पाकिस्तान, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. टी20 वर्ल्ड कप विनर की लिस्ट 2022 तक…

इंडिया- 2007 टी20 वर्ल्ड कप जीता

पाकिस्तान- 2009 टी20 वर्ल्ड कप जीता

Advertisement

इंग्लैंड- 2010 टी20 वर्ल्ड क जीता

वेस्टइंडीज़- 2012 टी20 वर्ल्ड कप जीता

श्रीलंका- 2014 टी20 वर्ल्ड कप जीता

वेस्टइंडीज़- 2016 टी20 वर्ल्ड कप जीता

ऑस्ट्रेलिया- 2021 टी20 वर्ल्ड कप जीता

इंग्लैंड- 2022 टी20 वर्ल्ड कप जीता.

अब तक कितन बड़ी टीमों ने नहीं जीत पाया खिताब?

अगर आईसीसी के फुल मेंबर (टेस्ट खेलने वाली टीमें) टीमों की बात करें तो अब तक दक्षिण अफ्रीका, न्यूज़ीलैंड, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, ज़िम्बाब्वे और आयरलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है. इन टीमों में दक्षिण अफ्रीका और न्यूज़ीलैंड के ऊपर सबसे ज़्यादा नज़रें हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि यह टीमें कब अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत पाती हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *