सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

जब शाहरुख खान के पास नहीं थे सूट खरीदने के पैसे, दुकानदार से बोले- 1 साल बाद आकर ले जाऊंगा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

जब शाहरुख खान के पास नहीं थे सूट खरीदने के पैसे, एक्टर ने दुकानदार से कहा  था- 'इसे संभालकर रखना, एक साल बाद मैं खरीदने आऊंगा...' (When Shahrukh Khan  Did Not Have

जब शाहरुख खान के पास नहीं थे सूट खरीदने के पैसे, दुकानदार से बोले- 1 साल बाद आकर ले जाऊंगा

शाहरुख खान को कभी एक सूट पसंद आया था लेकिन उनके पास उसे खरीदने के लिए पैसे नहीं थे. तब एक्टर ने दुनकानदार से कहा था कि वे एक साल बाद इसे ले जाएंगे.

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग आज दुनियाभर में है. उन्हें चाहने वाले न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी बड़ी संख्या में है. उनकी गिनती एक ग्लोबल स्टार के रूप में होती है. हाल ही में शाहरुख खान को स्विट्जरलैंड में 77वें लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवजा गया था.

शाहरुख ये अवॉर्ड पाने वाले पहले इंडियन एक्टर बने थे. शाहरुख को और भी दुनियाभर के कई अवॉर्ड से नवाजा गया था. शाहरुख के पास आज हर चीज मौजूद है. उनके पास अरबों की संपत्ति है. वे बॉलीवुड के सबसे रईस एक्टर भी हैं. हालांकि एक समय ऐसा था जब एक्टर के पास सूट खरीदने के पैसे तक नहीं थे. तब उन्होंने दुकानदार से कहा था कि वे एक साल बाद इस सूट को लेने आएंगे. इसे संभालकर रखना.

इमोशनल कर देगा शाहरुख का ये वीडियो

Advertisement

सोशल मीडिया पर फिलहाल शाहरुख खान का एक वीडियो काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है. इसमें शाहरुख की स्ट्रगलिंग जर्नी की चर्चा हो रही है. एक कार्यक्रम के दौरान शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा पास में बैठे हुए हैं. वहीं होस्ट मनीष पॉल शाहरुख से बात कर रहे हैं और शाहरुख को उन्हीं की जर्नी सुना रहे हैं.

शाहरुख के सामने उन्हीं की जर्नी सुनाते हुए मनीष पॉल कह रहे हैं कि, ‘एक लड़के ने दिल्ली से शुरुआत की. 1991 में बैगपैक किया, कॉन्फिडेंस, मजबूत इरादे और खूब सारे सपने लेकर आ गया मुंबई नगरी. उसने कहा जो करूंगा, अब यहीं करूंगा. उसने खूब स्ट्रगल और मेहनत की.’

दुकानदार से बोले- 1 साल बाद आकर सूट ले जाऊंगा

मनीष ने आगे बताया कि, ‘वह अपने संघर्ष के दिनों में खार में रहता था. खार में उसने एक दुकान देखी. वहां पर एक सूट टंगा था, जो उसे बहुत अच्छा लगा. उसने दुकान वाले से जाकर कहा कि ये सूट संभाल कर रखना एक साल बाद मेरी फिल्म आएगी, फिर मैं ये सूट खरीदूंगा. सर मेरा विश्वास कीजिए वो लड़का इतना कॉन्फिडेंट था, उसने एक साल में फिल्म की. 1992 में उसकी फिल्म रिलीज हुई जिसका नाम था-दीवाना. उसने उस फिल्म से न सिर्फ हिंदुस्तान को बल्कि पूरी दुनिया को दीवाना कर दिया. जिस लड़के की मैं बात कर रहा हूं, हम उसे प्यार से कहते हैं हमारा, अपना शाहरुख खान.’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *