सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

समांथा ने जब की नागा चैतन्य संग टूटी शादी पर बात, बाथटब फोटो को लेकर चर्चा में एक्ट्रेस

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

समांथा ने जब की नागा चैतन्य संग टूटी शादी पर बात, बाथटब फोटो को लेकर चर्चा में एक्ट्रेस

समांथा रुथ प्रभु की शादी नागा चैतन्य के साथ हुई थी. कपल को फैंस काफी पसंद करते थे. लेकिन उनकी ये शादी चल नहीं पाई.

एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में रहती हैं. उनकी शादी एक्टर नागा चैतन्य के साथ हुई थी पर एक्टर ने 6 साल बाद इस रिश्ते को खत्म कर दिया. 2021 में समांथा और नागा ने तलाक ले लिया था. इसके कुछ समय बाद उन्होंने अपनी टूटी शादी के और बीमारी के बारे में बात की थी.

टूटी शादी पर जब समांथा ने किया रिएक्ट

समांथा रुथ प्रभु ने बताया था, ‘जब मैं बहुत परेशान थी, शादी का टूटना, मेरी हेल्थ और काम का इफेक्ट होना…एक साथ तीनों चीजों का ठीक न होना. सब एक साथ हुआ. मैंने ऐसे एक्टर्स के बारे में सुना है जिन्हें हेल्थ ईश्यूज हुए और उन्होंने कमबैक किया और ट्रोलिंग और एंग्जायटी झेली. उनकी स्टोरी को पढ़कर मुझे मदद मिली. इसने मुझे हिम्मत दी कि अगर वो कर सकते हैं तो मैं भी कर सकती हूं.’

आगे उन्होंने कहा था, ‘फैंस जब आपको इतना प्यार देते हैं तो ये आपके लिए एक बहुत शानदार गिफ्ट है. तो इसके लिए जिम्मेदार बनिए, ईमानदार और रियल रहिए और अपनी कहानी बताइए. ये हमेशा इसके बारे में नहीं होता है कि आपने कितनी सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर हिट दी हैं, आपने कितने अवॉर्ड जीते हैं, या परफेक्ट बॉडी और सुंदर कपड़ों के बारे में नहीं होता है.’

‘ये दर्द के, मेहनत के और आपके उन दिनों के बारे में है जब आप दुखी हैं. मैं इसकी परवाह नहीं करती कि मेरे दुखी दिन पब्लिक में हैं. मुझे पता है कि मैं इस सब से लड़ लूंगी और मैं उम्मीद करती हूं कि जो लोग इस तरह की सिचुएशन में हैं उनके पास भी लड़ने की शक्ति हो.’

Advertisement

बता दें कि एक्टर्स के अलग होने की वजह सामने नहीं आई थी. दोनों ने बस आपसी सहमती से अलग होने की बात कही थी.

समांथा ने क्यों डिलीट की इंस्टाग्राम से फोटो? (Samantha Deleted Instagram Story)

एक्ट्रेस को मायोसाइटिस की बीमारी हुई थी. वो इससे अब रिकवर कर रही हैं. इन दिनों वो लेटेस्ट फोटोज (Samantha Recent Photos) की वजह से खबरों में हैं.

हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम (Samantha Story Instagram) पर इन्फ्रारेड सौना बाथ की फोटो शेयर की थी. उनकी फोटो सोशल मीडिया (Samantha Viral Post) पर वायरल है. इसके अलावा एक फोटो और शेयर की थी. लेकिन फिर उन्होंने वो फोटो डिलीट कर दी थी. इस फोटो में वो बिना कपड़ों के बाथटब में बैठे हुए दिख रही थीं, हालांकि, उनका फेस नहीं दिख रहा था. पर उनके गले का लॉकेट नजर आ रहा था. फोटो डिलीट होने के बाद एक्ट्रेस के फैंस उनके सपोर्ट में आ गए हैं और उस फोटो को उन्होंने फेक बताया.

बता दें कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं. वो अक्सर अपने स्टाइलिश फोटोशूट शेयर करती रहती हैं. वो पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स फैंस को देती रहती हैं. एक्ट्रेस ट्विटर (Samantha Twitter) पर भी ट्रेंड में रहती हैं. हाल ही में उन्होंने उर्फी जावेद की फोटो पर भी रिएक्ट किया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *