सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
रामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफा

Watch: IPL के 18वें सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स ने लॉन्च की नई जर्सी; वीडियो में देखें क्या है खास?

2 मिनट पढ़ें
IPL

Watch: IPL के 18वें सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स ने लॉन्च की नई जर्सी; वीडियो में देखें क्या है खास?

Rajasthan Royals New Jersey: आईपीएल 2025 का आगाज मार्च के तीसरे सप्ताह से संभव है. इस बीच तकरीबन सारी टीमों ने अपनी तैयारियों को दुरूस्त करना शुरू करना शुरू कर दिया है. बहरहाल राजस्थान रॉयल्स ने अपनी नई जर्सी लॉन्च की है. राजस्थान रॉयल्स ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया है. इस पोस्ट में नई जर्सी को देखा जा सकता है. हालांकि, इस नई जर्सी में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हैं. वहीं, इस वीडियो में जयपुर की झलक साफतौर पर देखने को मिली. साथ ही फ्रेंचाइजी का कहना है कि इस नई जर्सी में राजस्थान के कण-कण के इतिहास की झलक देखने को मिलेगी.

राजस्थान रॉयल्स के वीडियो में दिखे बड़े नाम

राजस्थान रॉयल्स के वीडियो में नए हेड कोच राहुल द्रविड़ भी नई जर्सी में दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा शेन वॉर्न, शेन वॉटसन, स्टीव स्मिथ, जोस बटलर के अलावा रविचंद्रन अश्विन का भी नाम उन्होंने अपनी नई जर्सी के लॉन्च वीडियो में दिखाया गया है. बहरहाल सोशल मीडिया पर राजस्थान रॉयल्स का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

 

क्या दूसरी बार चैंपियन बनेगी राजस्थान रॉयल्स?

बताते चलें कि पिछले 2 सीजन में संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन शानदार रहा है, लेकिन टाइटल जीतने में नाकाम रही है. बहरहाल इस बार राजस्थान रॉयल्स की नजरें खिताब के सूखे को खत्म करने पर होंगी. गौरतलब है कि राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2008 का खिताब जीता था. उस समय राजस्थान रॉयल्स के कप्तान शेन वॉर्न थे, लेकिन उसके बाद से कभी टीम को खिताब जीतने में कामयाबी नहीं मिली है.

आईपीएल 2025 के लिए राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड-

संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्ष्णा, वानिंदु हसरंगा, आकाश मढवाल, कुमार कार्तिकेय, नीतीश राणा, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, युद्धवीर चरक, फज़लहक फारूकी, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *