सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 12 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Diwali Cleanliness Drive: दीपावली के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तेजी से साफ कराई : संदीप कपूरYamuna River Cruise: यमुना में क्रूज चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे : प्रवीण निमेषDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेना भी हुआ मुश्किल : हाजी जरीफRampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारी

20 दिन बाद ही पर्दे से उतरी विजय-मृणाल की फिल्म, अब OTT पर रिलीज होगी ‘द फैमिली स्टार, जानें- कब और कहां देख सकेंगे

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

20 दिन बाद ही पर्दे से उतरी विजय-मृणाल की फिल्म, अब OTT पर रिलीज होगी ‘द फैमिली स्टार, जानें- कब और कहां देख सकेंगे

‘द फैमिली स्टार’ सिनेमाघरों में एक महीना भी नहीं टिक पाई. फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद अब ये ओटीटी पर रिलीज की जा रही है.

विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर स्टारर तेलुगु फिल्म ‘द फैमिली स्टार’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म से काफी उम्मीदें थी कि ये बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म करेगी हालांकि फिल्म को दर्शकों से खास रिस्पॉन्स नहीं मिला. ये फिल्म थिएटरों में 20 दिन भी नहीं टिक पाई और अब इसे ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है.

आधी लागत भी नहीं वसूल पाई ‘द फैमिली स्टार’

‘द फैमिली स्टार’ ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब परफॉर्म किया है. 50 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म अपनी आधी लागत भी वसूल नहीं पाई. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 19वें दिन तक ‘द फैमिली स्टार’ 21.37 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई थी. सिनेमाघरो में फिल्म को ऑडियंस नहीं मिल रहे हैं ऐसे में मेकर्स ने रिलीज के 20 दिन बाद ही अब इस फैमिली कॉमेडी ड्रामा को ओटीटी पर लाने का फैसला किया है.

ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे ‘द फैमिली स्टार’

Advertisement

बता दे कि ‘द फैमिली स्टार’ ओटीटी के दिग्गज प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी. ये फिल्म 26 अप्रैल से स्ट्रीम होगी. परसुराम द्वारा लिखित और निर्देशित, रोमांस पारिवारिक ड्रामा 5 अप्रैल को पूरे भारत के सिनेमाघरों में तेलुगु और तमिल में रिलीज़ हुई थी.प्राइम वीडियो के अनुसार, “द फैमिली स्टार” भारत और 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में तेलुगु और तमिल में स्ट्रीम होगा, इसके बाद मलयालम और कन्नड़ में डब किया जाएगा.

क्या है ‘द फैमिली स्टार’ की कहानी? 

इस फिल्म में, “अर्जुन रेड्डी” स्टार देवरकोंडा ने गोवर्धन की भूमिका निभाई है, जिसके लिए अपनी फैमिली की खुशियां सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. एक दिन उसकी लाइफ में इंदु ( मृणाल ठाकुर) की एंट्री होती है. फिर दोनों एक दूसरे से इश्क करने लगते हैं. हालांकि इनकी लव स्टोरी में कईं मुश्किलें भी आती हैं. बता दे कि “द फैमिली स्टार” का निर्माण श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले दिल राजू और शिरीष द्वारा किया गया है.

‘द फैमिली स्टार’के ओटीटी प्रीमियर को लेकर एक्साइटेड हैं देवरकोंडा

वहीं विजय देवरकोंडा ने कहा कि वह “द फैमिली स्टार” के ओटीटी प्रीमियर को लेकर एक्साइटेड हैं. “द फैमिली स्टार’ में गोवर्धन की भूमिका निभाना एक बेहद फायदेमंद अनुभव था. वह एक आइडियल हीरो है, जो बिना किसी शिकायत के या अपने पूरे परिवार की ज़िम्मेदारी उठाता है. अभिनेता ने एक बयान में कहा, उनकी यात्रा मध्यम वर्ग के रोजमर्रा के संघर्षों और जीत को दर्शाती है, जो विभिन्न संस्कृतियों के दर्शकों को पसंद आएगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *