सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमा

Ukraine Russia Crisis: यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए नई एडवाइजरी जारी, बॉर्डर चेक पोस्ट्स पर हालात ठीक नहीं, बिना बताए न जाएं

2 मिनट पढ़ें
Ukraine Russia Crisis: यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए नई एडवाइजरी जारी, बॉर्डर चेक पोस्ट्स पर हालात ठीक नहीं, बिना बताए न जाएं

Ukraine Russia Crisis: यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए नई एडवाइजरी जारी, बॉर्डर चेक पोस्ट्स पर हालात ठीक नहीं, बिना बताए न जाएं

Ukraine Russia Crisis: यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए नई एडवाइजरी जारी, बॉर्डर चेक पोस्ट्स पर हालात ठीक नहीं, बिना बताए न जाएं

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद वहां फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के प्रयासों के बीच भारतीय दूतावास ने नई एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने नागरिकों से उसके अधिकारियों के साथ समन्वय के बिना सीमा चौकियों पर नहीं जाने को कहा है। एडवाइजरी में कहा गया, ”सीमा जांच चौकियों पर स्थिति संवेदनशील है। भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए हम पड़ोसी देशों में हमारे दूतावासों के साथ काम कर रहे हैं।

अगले निर्देश तक अपने निवास स्थान पर रहने का अनुरोध किया

भारतीय दूतावास ने कहा, “हमारे लिए उन भारतीयों को निकालना मुश्किल हो रहा है जो बिना सूचना दिए सीमा जांच चौकियों पर पहुंच गए हैं। जो भारतीय नागरिक पूर्वी क्षेत्र में हैं, उनसे अगले निर्देश तक अपने निवास स्थान पर रहने का अनुरोध किया जाता है। भारतीय नागरिक अनावश्यक गतिविधि से बचे, सावधानी बरतें, अपने आसपास की घटनाओं और हाल के घटनाक्रम को लेकर चौकन्ना रहें।” वहीं, एअर इंडिया के एक विमान ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट के लिए आज सुबह मुंबई हवाईअड्डे से उड़ान भरी।

वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने बताया कि उड़ान संख्या एआई1943 ने तड़के करीब तीन बजकर 40 मिनट पर मुंबई हवाईअड्डे से उड़ान भरी और उसके भारतीय समयानुसार सुबह करीब दस बजे बुखारेस्ट हवाईअड्डे पर पहुंचने की संभावना है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *