सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते है दिल्ली के दो मंत्री एक महिला को मिलेगा मौका – अश्वनी भारद्वाज

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते है दिल्ली के दो मंत्री एक महिला को मिलेगा मौका – अश्वनी भारद्वाज 

नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा बहुत जल्द होने की उम्मीद है। चल रही चर्चाओं के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कभी भी अपनी नई टीम की घोषणा कर सकते हैं | माना जा रहा है भाजपा की नई टीम की घोषणा के बाद प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी भी अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करेगें इस सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता | राजधानी दिल्ली के कोटे से मंत्री बने हर्ष मल्होत्रा अब दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष बन चुके है लिहाजा उन्हें मंत्री पद से ईस्तीफा देना पड़ेगा |

इसी तरह उत्तरप्रदेश के बनाये गए अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्थान पर भी नया मंत्री बनाया जाना तय हैं जबकि केन्द्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और जार्ज कुरियन का राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त हो चुका है लिहाजा उनके स्थान पर भी मंत्री बनाये जाने तय है ,बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नितीश कुमार भी इस लाइन में है| अब बात दिल्ली की कर लेते हैं क्योकि मन्त्रिमण्डल में बड़ा फेरबदल होना है सन्गठन से जहां कुछ मजबूत चेहरों को मंत्री बनाये जाने की चर्चा है तो कई हटने वाले मंत्रियों को सन्गठन में लेने तथा राज्यपाल बनाने की भी चर्चा है इसपर चर्चा बाद में करेगें | कम से कम दिल्ली के चार सांसद मंत्री बनने के जुगाड़ में है मनोज तिवारी सीनियरटी में जरुर आगे है लेकिन उनका नम्बर लगना मुश्किल है ,आप सोच रहे होंगे ऐसा क्यों कह रहे है उसके कई कारण है उन पर बाद में बात करेगें |

Advertisement

बाकी बचे रामबीर सिंह विधूड़ी ,कमलजीत सहरावत और बांसुरी स्वराज इनमे हमारी नजर में तो बांसुरी का नम्बर लग सकता है क्योंकि महिला सशक्तिकरण के दौर में वे रेस में आगे है और खुद शीर्ष नेत्रत्व का वरदहस्त उन्हें प्राप्त है | इसी बीच एक और महिला नेता का नाम दिल्ली के खाते से तेजी से उभर रहा है वह नाम है अलका गुर्जर | हालांकि अलका राजस्थान से राज्यसभा सांसद है लेकिन दिल्ली की सह-प्रभारी के नाते उन्हें दिल्ली के खाते से भी एडजस्ट किया जा सकता है और हमारी जानकारी के मुताबिक वे वोटर भी दिल्ली से ही हैं | माना जा रहा है मोदी की टीम में इस बार दिल्ली से दो लोगो को मौका मिल सकता है कांग्रेस और भाजपा पहले भी दो-दो मंत्री दिल्ली को दे चुकी है ऐसे में कयास लगाये जा रहे हैं इस बार ही शायद दो मंत्री दिल्ली के खाते से बनाये जा सकते हैं | दिल्ली के खाते से कौन बनेगा मंत्री जल्द होगा सभीके सामने, आज बस इतना ही …

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *