सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 12 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Diwali Cleanliness Drive: दीपावली के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तेजी से साफ कराई : संदीप कपूरYamuna River Cruise: यमुना में क्रूज चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे : प्रवीण निमेषDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेना भी हुआ मुश्किल : हाजी जरीफRampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारी

‘धोनी से अच्छा एक तेज़ गेंदबाज़…’, नंबर 9 पर उतरे माही पर हरभजन सिंह ने बोला तीखा हमला

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘धोनी से अच्छा एक तेज़ गेंदबाज़…’, नंबर 9 पर उतरे माही पर हरभजन सिंह ने बोला तीखा हमला

आईपीएल 2024 के 53वें मैच में एमएस धोनी पंजाब किंग्स के खिलाफ 19वें ओवर में 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और आते ही जीरो रन पर बोल्ड हो गए.

धोनी इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए फिनिशर की भूमिका निभा रहे हैं और वह आमतौर पर मैच के आखिरी 1-2 ओवर में बल्लेबाजी करने आते हैं. लेकिन आईपीएल 2024 के 53वें मैच में वह पंजाब किंग्स के खिलाफ 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए. इस फैसले से पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ज्यादा प्रभावित नहीं हुए और उन्होंने माही पर तीखा हमला बोला.

हरभजन सिंह ने माही पर क्यों बोला तीखा हमला?

पंजाब किंग्स के खिलाफ एमएस धोने ने खुद से पहले मिचेल सैंटनर और शार्दुल ठाकुर को बल्लेबाजी का मौका दिया और खुद 19वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए. पिच पर आते ही हर्षल पटेल ने धोनी को बोल्ड कर दिया और धोनी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. इसके बाद स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए हरभजन सिंह ने एमएस धोनी पर तीखा हमला बोला.

Advertisement

‘धोनी से अच्छा एक तेज़ गेंदबाज़…’ -हरभजन सिंह

हरभजन सिंह ने कहा- “अगर एमएस धोनी 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करना चाहते हैं तो उन्हें नहीं खेलना चाहिए. उनके स्थान पर तेज गेंदबाज को टीम में शामिल करना बेहतर होगा. वह टीम के फैसले लेने वाले खिलाड़ी हैं और उन्होंने बल्लेबाजी के लिए जल्दी ना आकर टीम को निराश किया है.”

आगे हरभजन सिंह कहते हैं- “शार्दुल ठाकुर उनसे पहले बल्लेबाजी करने आए. ठाकुर कभी भी धोनी की तरह छक्के नहीं लगा सकते और मुझे समझ नहीं आता कि धोनी ने ये गलती क्यों की. उनकी मंजूरी के बिना कुछ नहीं होता है और मैं यह मानने के लिए तैयार नहीं हूं कि उन्हें नंबर 9 पर खिलाने का फैसला किसी और ने लिया हो.”

इसके बाद हरभजन सिंह कहते हैं- “चेन्नई सुपर किंग्स को तेज रनों की जरूरत थी और धोनी ने पिछले मैचों में ऐसा ही किया है. यह चौंकाने वाली बात थी कि वह पंजाब किंग्स के खिलाफ अहम मुकाबले में देर से बल्लेबाजी करने आए. भले ही चेन्नई आज जीत जाए, मैं फिर भी धोनी को बाहर निकाल दूंगा. लोग कुछ भी कहें. मैं वही कहूंगा जो सही है.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *