सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 12 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Diwali Cleanliness Drive: दीपावली के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तेजी से साफ कराई : संदीप कपूरYamuna River Cruise: यमुना में क्रूज चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे : प्रवीण निमेषDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेना भी हुआ मुश्किल : हाजी जरीफRampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारी

महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज के वंशजों की चौंका देने वाली संपत्ति का खुलासा, जानिए कौन कितना अमीर?

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज के वंशजों की चौंका देने वाली संपत्ति का खुलासा, जानिए कौन कितना अमीर?

महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज के दो वंसज लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं. छत्रपति शाहू महाराज और उदयनराजे भोसले (Udayanraje Bhosale). जानिए किसके पास कितनी संपत्ति है.

मराठा राजा शिवाजी महाराज (Shivaji Maharaj) की 12वीं पीढ़ी के वंशज छत्रपति शाहू महाराज (Chhatrapati Shahu Maharaj) को कांग्रेस ने कोल्हापुर सीट (Kolhapur Seat) से अपना उम्मीदवार बनाया है. इसी सीट से एकनाथ शिंदे ने शिवसेना की तरफ से संजय मांडलिक (Sanjay Mandalik) को टिकट दिया है. अब इन दोनों उम्मीदवारों में कौन कितना अमीर है और इसके पास कितनी संपत्ति है इसका खुलासा चुनावी हलफनामे में हुआ है.

छत्रपति शाहू महाराज के पास कितनी संपत्ति है?

छत्रपति शाहू महाराज ने लगभग 343 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है. इसमें उनकी पत्नी यदनासेनराजे (Yadnasenaraje) और उनके हिंदू अविभाजित परिवार (एचयूएफ) के नाम पर चल और अचल संपत्तियां शामिल हैं. हाल ही में दाखिल किए गए उनके चुनावी हलफनामे से पता चला है कि उनके पास मौजूद सभी अचल संपत्ति 150 करोड़ रुपये से अधिक की विरासत में मिली संपत्ति है.

Advertisement

छत्रपति शाहू महाराज शिवाजी परिवार के एकमात्र सदस्य नहीं हैं जो महाराष्ट्र से आम चुनाव लड़ रहे हैं. शिवाजी महाराज के एक और वंशज हैं जो चुनाव लड़ रहे हैं. उनका नाम उदयनराजे भोसले है. उदयनराजे भोसले सतारा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं. उदयनराजे भोसले ने 226 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है. उन्होंने लोन के रूप में 2.44 करोड़ रुपये से अधिक की देनदारियों की भी घोषणा की है. इनमें 31.64 लाख रुपये का कार लोन भी शामिल है.

शाहू महाराज कोल्हापुर के पूर्व शासक परिवार से हैं. उनके पास कोल्हापुर शहर में 65,614 वर्ग फुट में फैला एक महल है. उनके नाम पर कोई आपराधिक मामला या कर्ज जैसी वित्तीय देनदारी नहीं है. उनके पास 75 लाख रुपये की जीवन बीमा पॉलिसी है.

भोसले वर्तमान में बीजेपी से राज्यसभा सांसद हैं. पश्चिमी महाराष्ट्र क्षेत्र में पड़ने वाली सतारा सीट से राकांपा (SP) उम्मीदवार शशिकांत शिंदे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने 148.72 करोड़ रुपये की विरासत में मिली संपत्ति और 172.49 करोड़ रुपये की कुल अचल संपत्ति घोषित की है, जिसमें राज्य के विभिन्न क्षेत्रों जैसे सतारा, सोलापुर, पुणे और अन्य में फैली वाणिज्यिक संपत्ति, कृषि भूखंड और गैर-कृषि संपत्तियां शामिल हैं.

उनकी पत्नी के पास उत्तरी गोवा में संपत्ति और एक वोक्सवैगन पोलो कार है. कोल्हापुर के शुक्रवार पेठ स्थित उनके महल जल मंदिर में 2010 से निर्माण कार्य चल रहा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *