सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

लड़की ने जान को खतरे में डाल स्कूल जाने के लिए रस्सी से लटककर पार की नदी,लोग बोले- इन्हें भी बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

स्कूल जाने के लिए लड़की ने जान को खतरे में डाल रस्सी से लटककर पार की नदी, देखकर डरे लोग, बोले- इन्हें भी बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्ची स्कूल ड्रेस में रस्सी के सहारे नदी पार कर रही है. क्योंकि स्कूल जाने के लिए न कोई रास्ता बना है और न ही कोई पुल है.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो हुआ वायरल

बड़े-बड़े शहरों में बने स्कूलों और कॉलेजों में अब सभी आधुनिक सुविधाएं होती हैं. तो वहीं कुछ जगहों पर आज भी बच्चों को स्कूल तक पहुंचने के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है. ऐसी जगहों पर हर रोज़ बच्चे अपनी जान को खतरे में डालकर स्कूल पहुंचते हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चियां खतरनाक तरीके से नदी पार करके स्कूल जा रही हैं. ये वीडियो कहां का है, इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकी है. लेकिन ट्विटर पर शेयर किए कैप्शन के मुताबिक ये वीडियो कोलंबिया का बताया जा रहा है. जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं.

Advertisement

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्ची स्कूल ड्रेस में रस्सी के सहारे नदी पार कर रही है. क्योंकि स्कूल जाने के लिए न कोई रास्ता बना है और न ही कोई पुल है. फिर भी ये बच्चे बिना कोई बहाना किए खुद को खतरे में डालकर हर रोज पढ़ाई करने के लिए स्कूल जाते हैं. स्कूल जाने के लिए अपनी जान को खतरे में डालते इन बच्चों को देख लोगों का कहना है कि इन्हें भी बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए.

इस वीडियो को ट्विटर पर @crazyclipsonly नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अबतक 8 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. 26 सेकंड की इस क्लिप में देखा जा सकता है कि कैसे नदी पार के लिए रस्सी बांधी गई है और बच्ची ने स्कूल जाने के लिए रस्सी के सहारे नदी को पार किया. ये नज़ारा देख हर कोई हैरान है, क्योंकि जरा सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है. आप देख सकते हैं कि नदी का बहाव काफी तेज है फिर भी छात्र खुद को खतरे में डालकर हर रोज़ समय पर स्कूल पहुंचते हैं.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *