सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

‘दोषियों को तो…’, रेप कांड के विरोध में इस्तीफा देने वाले TMC सांसद ने CM ममता बनर्जी से और क्या कहा? पढ़ें, पूरा लेटर

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता रेप मर्डर केस के बाद टीएमसी को बड़ा झटका,  राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार ने दिया इस्तीफा, ममता पर साधा निशाना

 

Jawahar Sarkar: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में दुष्कर्म और हत्या मामले के विरोध में तृणमूल कांग्रेस के सांसद जवाहर सरकार ने पार्टी ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इस मामले में पार्टी के रुख से नाराजगी जताई है.

उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र भी लिखा है. इस पत्र में उन्होंने ममता सरकार पर निशाना साधा और पार्टी में भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उठाया

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर उठाए सवाल 

ममता बनर्जी को लिखे पत्र में उन्होंने लिखा, ‘मुझे लग रहा था कि आरजी कर अस्पताल में हुई दरिंदगी को लेकर आप कोई बड़ा कदम उठाएंगी. आप पुरानी ममता बनर्जी की तरफ ही इस पर एक्शन लेने की तैयारी करेंगी. लेकिन आपने कोई भी कदम नहीं उठाया. अब आपने जो कदम उठाया है, उसमे बहुत ज्यादा देरी ही गई है.’ उन्होंने आगे लिखा कि अब राज्य में शांति बहाल होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

Advertisement

 

आरजी कर अस्पताल की घटना को लेकर उन्होंने कहा, ‘इस भयानक घटना के बाद मुझे बहुत ज्यादा दुख हुआ था. मुझे उम्मीद थी कि ममता बनर्जी अपने पुराने अंदाज में  आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टर के साथ हुए मामले में हस्ताक्षेप करेंगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. उन्होंने आगे कहा कि कोलकाता में हो रहा प्रदर्शन कुछ पसंदीदा लोगों और भ्रष्ट लोगों के अनियंत्रित दबंग रवैये के खिलाफ जनता के गुस्से का प्रतिबिंब है. इस प्रदर्शन ने पूरे बंगाल को झकझोर कर रख दिया है.

उठाया पार्टी में भ्रष्टाचार का मुद्दा

तृणमूल कांग्रेस के सांसद जवाहर सरकार ने अपने पत्र में पार्टी में भ्रष्टाचार का भी मुद्दा उठाया है. उन्होंने लिखा, ‘राज्य में पंचायत और नगर पालिकाओं में स्थानीय स्तर के पार्टी नेताओं ने बहुत संपत्ति बनाई है, इससे बंगाल के लोगों को नुकसान हुआ है. ये सच है कि दूसरे दल के नेताओं ने भी संपत्ति बनाई है. लेकिन बंगाल के लोग इस तरह के भ्रष्टाचार और वर्चस्व को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं.

उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे पता है कि मौजूदा केंद्रीय शासन अपने बनाए अरबपतियों पर फल-फूल रहा है, लेकिन एक भी दिन ऐसा नहीं जाता है, जब मैं इस व्यवस्था पर हमला ना करूं. मैं इन चीजों को नजरअंदाज नहीं कर सकता हूं. इसमें भ्रष्टाचार प्रमुख है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *