Tag: Lord Parshuram Ji is not only a warrior but also a symbol of national service: Dr. Anil Goyal

  • भगवान परशुराम जी केवल एक योद्धा ही नहीं अपितु राष्ट्र सेवा के प्रतीक हैं : डॉ.अनिल गोयल

    भगवान परशुराम जी केवल एक योद्धा ही नहीं अपितु राष्ट्र सेवा के प्रतीक हैं : डॉ.अनिल गोयल

    भगवान परशुराम जी केवल एक योद्धा ही नहीं अपितु राष्ट्र सेवा के प्रतीक हैं : डॉ.अनिल गोयल

    नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. अनिल गोयल ने भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस पावन दिवस पर विक्रमादित्य आश्रम में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उपस्थित होकर आचार्य विक्रमादित्य जी को विशेष धन्यवाद दिया, जिन्होंने आयोजन को गरिमामयी बनाया।

    डॉ. अनिल गोयल ने अपने संबोधन में कहा,“भगवान परशुराम केवल एक योद्धा नहीं, बल्कि धर्म, न्याय और राष्ट्र सेवा के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें सिखाता है कि अन्याय के विरुद्ध खड़ा होना ही सच्ची राष्ट्रभक्ति है।” डॉ.गोयल नें सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें। डॉ. गोयल ने कहा कि यदि राष्ट्र को आवश्यकता हुई, तो वे स्वयं और उनकी टीम सेवा हेतु तत्पर रहेगी — चाहे सीमाओं पर सेवा देनी हो या आंतरिक सुरक्षा में योगदान। उन्होंने विशेष रूप से हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की, जिसमें निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाया गया। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि ऐसे कायराना हमलों के पीछे छिपे तत्वों को खोजकर उचित दंड दिया जाए और जनता से आतंक के विरुद्ध एकजुट होने की अपील की।