सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

स्कूटी दौड़ाती दुल्हन बिना हेलमेट के बना रही थी रील,दिल्ली पुलिस ने ऐसे चखाया मजा, क्लाइमेक्स देख छूट जाएगी हंसी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

बिना हेलमेट स्कूटी दौड़ाती दुल्हन बना रही थी रील, दिल्ली पुलिस ने ऐसे चखाया मजा, क्लाइमेक्स देख छूट जाएगी हंसी

दुल्हन को बिना हेलमेट सड़क पर स्कूटी दौड़ाते देखा जा रहा है. जब दिल्ली पुलिस की नजर इस वायरल वीडियो पर पड़ी, तो उन्होंने अच्छे से दुल्हन को यातायात नियमों की याद दिलाई.

आज के समय बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी पर रील बनाने का एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में कोई मेट्रो में ठुमके लगा रहा है, तो कोई रेलवे स्टेशन पर अजीबोगरीब हरकतें करता नजर आ रहा है. हाल ये है कि अब शादी से पहले दुल्हनें भी अतरंगी अंदाज में रील बनाकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती नजर आ रही है. वहीं कुछ लोग तो ऐसे भी हैं, जो रील के चक्कर में खुद के साथ-साथ दूसरों की भी जान खतरे में डालने से पीछे नहीं हटते. इंटरनेट पर यूं तो रोजाना ऐसे कई वायरल वीडियो देखने को मिलते रहते हैं, लेकिन हाल ही में वायरल इस वीडियो में एक दुल्हन को सड़क पर बिना हेलमेट स्कूटी दौड़ाते देखा जा रहा है. इसके बाद क्या हुआ वो आप खुद ही देख लीजिए.

दुल्हन का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से हुआ वायरल

Advertisement

हाल ही में एक ऐसी ही दुल्हन का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन बिना हेलमेट स्कूटी पर अतरंगी स्टंट दिखाती नजर आ रही है. वीडियो में दुल्हन ‘साहिबा’ को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते देखा जा रहा है. इस वीडियो के बैकग्राउंड में ‘हनीमून ट्रेवल्स’ फिल्म का पॉपुलर सॉन्ग ‘सजना पर वारी वारी जाऊंगी में’ सुनाई दे रहा है, जिस पर दुल्हन मटकती नजर आ रही है. वायरल वीडियो पर जब दिल्ली पुलिस की नजर पड़ी, तो उन्होंने अच्छे से दुल्हन को यातायात नियमों की याद दिलाई. इतनी ही नहीं उन्हें ट्रैफिक नियमों का पालन न करने पर होने वाले नतीजों के बारे में भी बताया, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इसे शेयर किया है.

दुल्हन के इस वायरल वीडियो को अब तक 61 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि 9 सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो का लाइक किया है. दिल्ली पुलिस द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो के पहले हिस्से में दुल्हन को बिना हेलमेट स्कूटी दौड़ाते देखा जा रहा है. वहीं दूसरे हिस्से में 10 जून का काटा गया चालान दिखाया गया है. देखा जा सकता है कि, इसके लिए दुल्हन पर 6 हजार रुपये का जुर्माना लगा है. वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘ऐसे लोगों पर भारी जुर्माना होना चाहिए.’ बीतों दिनों उत्तरप्रदेश में भी कुछ इसी तरह एक दुल्हन को चलती कार के बोनट पर बैठकर रील बनवाते देखा गया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *