सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

Satna Accident: सतना में दर्दनाक हादसा: पुताई करते समय 11 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, मौत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Satna Accident: सतना में दर्दनाक हादसा: पुताई करते समय 11 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, मौत

मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। यह हादसा कोलगवां थाना क्षेत्र के कैमा गांव में हुआ, जहां एक मजदूर नवनिर्मित बिल्डिंग की पुताई (पुट्टी) का काम कर रहा था। काम के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 11 फीट की ऊंचाई से सीधा नीचे गिर पड़ा। गिरने की यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज अब सामने आया है।

फुटेज में स्पष्ट देखा जा सकता है कि मजदूर दीवार पर पुट्टी लगा रहा था। कुछ ही क्षणों बाद वह असंतुलित होकर पीछे की ओर झुकता है और अचानक नीचे गिर जाता है। गिरते ही उसके साथी मजदूर और आसपास मौजूद लोग घबराकर उसकी ओर दौड़ते हैं और उसे बचाने की कोशिश करते हैं। लेकिन गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कोलगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मजदूर किसी सुरक्षा बेल्ट या अन्य सुरक्षा उपकरण के बिना ऊंचाई पर काम कर रहा था। इससे यह सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन क्यों नहीं किया गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और बिल्डिंग निर्माण से जुड़े जिम्मेदार लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर निर्माण स्थलों पर मजदूर सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही की ओर संकेत किया है। घटना के बाद गांव में माहौल गमगीन है और मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *