सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमा

Russia Ukraine War: रूस का दावा- अमेरिका के ड्रोन कर रहे यूक्रेन की मदद, हमारे जहाज पर करवाया हमला

2 मिनट पढ़ें
Russia Ukraine War: रूस का दावा- अमेरिका के ड्रोन कर रहे यूक्रेन की मदद, हमारे जहाज पर करवाया हमला

Russia Ukraine War: रूस का दावा- अमेरिका के ड्रोन कर रहे यूक्रेन की मदद, हमारे जहाज पर करवाया हमला

Russia Ukraine War: रूस का दावा- अमेरिका के ड्रोन कर रहे यूक्रेन की मदद, हमारे जहाज पर करवाया हमला

हाइलाइट


रूस के रक्षा मंत्रालय का दावा है कि ये अमेरिकी ड्रोन हमले में यूक्रेन की मदद कर रहे हैं.

अमेरिकी ड्रोन से निर्देश मिलने के बाद यूक्रेन ने काला सागर में एक जहाज पर हमला किया: रूस

रूस ने अमेरिका पर यूक्रेन की मदद के लिए यूएवी ड्रोन भेजने का भी आरोप लगाया है।

रूस ने अमेरिका पर ड्रोन के जरिए यूक्रेन की मदद करने का आरोप लगाया है। रूस के रक्षा मंत्रालय का दावा है कि अमेरिका के ये ड्रोन हमले में यूक्रेन की मदद कर रहे हैं। उसने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिका के ड्रोन से दिशानिर्देश मिलने के बाद यूक्रेन ने ब्लैक सी में रूस के एक जहाज पर हमला कर दिया। रूस ने यह भी आरोप लगाया है कि यूक्रेन की मदद के लिए अमेरिका यूएवी ड्रोन भेज रहा है।

यूक्रेन के नागरिक अब भूमिगत आश्रयस्थलों को तलाश रहे हैं

इस बीच यूक्रेन की राजधानी कीव में रातभर धमाकों और सड़कों पर घमासान के बाद रूसी सैनिक यहां प्रवेश कर गये और संघर्ष अब तेज हो गया है। वहीं संघर्ष बढ़ने के बीच यूक्रेन के नागरिक अब भूमिगत आश्रयस्थलों को तलाश रहे हैं। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने वहां से निकल जाने के अमेरिकी प्रस्ताव को मानने से इनकार कर दिया तथा जोर दिया कि वह राजधानी में ही रुकेंगे।

राजधानी के पास लड़ाई जारी रही

उन्होंने कहा, ‘यहां जंग जारी है।’ यूक्रेन के अधिकारियों ने रूसी हमलों को रोकने में कुछ सफलता हासिल करने की सूचना दी। यूक्रेनी अधिकारियों ने हमलों को रोकने में कुछ सफलता हासिल करने की सूचना दी, लेकिन राजधानी के पास लड़ाई जारी रही। 2 दिनों के घमासान के बाद हुई झड़पों में सैकड़ों लोग हताहत हुए हैं और पुलों, विद्यालयों और अपार्टमेंट की इमारतों को भारी नुकसान हुआ है। अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन की सरकार को उखाड़ फेंकने और इसे अपने शासन के अधीन करने को दृढ़ हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *