सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 12 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Diwali Cleanliness Drive: दीपावली के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तेजी से साफ कराई : संदीप कपूरYamuna River Cruise: यमुना में क्रूज चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे : प्रवीण निमेषDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेना भी हुआ मुश्किल : हाजी जरीफRampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारी

Parshuram Jayanti celebration Delhi: भगवान श्री परशुराम सर्वसमाज के लिए त्याग, ज्ञान,और मात पिता सेवा की मिसाल हैं : आदेश भारद्वाज

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Parshuram Jayanti celebration Delhi: भगवान श्री परशुराम सर्वसमाज के लिए त्याग, ज्ञान,और मात पिता सेवा की मिसाल हैं : आदेश भारद्वाज

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : ब्राह्मण महासभा मुकुंदपुर, बुराड़ी द्वारा भगवान परशुराम की जयंती के पावन अवसर पर एक भव्य और हृदयस्पर्शी समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के सैकड़ों सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभा यात्रा में तो श्रद्धालुओं की भीड़ ही उमड़ पड़ी। भगवान परशुराम के चरणों में फूल चढ़ाए गए, हवन-यज्ञ संपन्न हुआ और भजन-कीर्तन की मधुर धुनों ने पूरे वातावरण को भक्ति और आध्यात्मिकता से भर दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व चेयरमैन व बुराड़ी निगम पार्षद अनिल त्यागी, करावल नगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदेश भारद्वाज ने शिरकत की। उन्होंने अपने अपने भावुक संबोधन में परशुराम जी की जीवन गाथा को याद करते हुए कहा भगवान परशुराम ने अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध खड़े होकर सत्य और धर्म की रक्षा की। आज के इस युग में भी हमें उनके पदचिन्हों पर चलना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करें। छोटी-छोटी बातों में बंटकर हम अपनी शक्ति को कमजोर न करें। परशुराम जी की तरह दृढ़ संकल्प और करुणा के साथ आगे बढ़ें। उनके शब्दों में गहरी संवेदना झलक रही थी।
उन्होंने बताया कि कैसे ब्राह्मण समाज सदियों से ज्ञान, त्याग और सेवा की मिसाल रहा है। आज जब समाज विभिन्न चुनौतियों का सामना कर रहा है, तब हमें एक-दूसरे का हाथ थाम कर चलना होगा। माता-पिता की सेवा, बच्चों का सही संस्कार और बुजुर्गों का सम्मान, ये वे मूल्य हैं जो परशुराम जी हमें सिखाते हैं। समिति के अध्यक्ष गोविंद मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज को जोड़ने का माध्यम बनते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक ब्राह्मण समाज की 12 खाप प्रधान तेजप्रताप भारद्वाज का कहना था कि इस तरह के समारोह मात्र एक धार्मिक आयोजन नहीं होते, बल्कि समाज को मानवीय मूल्यों की याद दिलाने वाला एक भावुक पल होते हैं। जहां हर कोई एक-दूसरे से जुड़ाव महसूस करता है। मशहूर हास्य कलाकार पीयूष दुबे ने अपने व्यंग भरे अंदाज से समाज को जागरूकता का संदेश दिया। प्रदीप शर्मा, संजीव भारद्वाज, राजन पांडे, की गरिमामई उपस्थिति ने माहौल में एक अनोखा रंग भर दिया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ, लेकिन लोगो के दिलों में परशुराम जी के आदर्श और प्रेरक संदेश लंबे समय तक गूंजते रहेंगे। इस मौके पर कई अन्य ब्राह्मण संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *