सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

IndiGo Emergency Landing: तकनीकी खामियों से हवाई यात्रियों में दहशत, दिल्ली-लेह इंडिगो फ्लाइट की आपात लैंडिंग, एअर इंडिया की दो इंटरनेशनल फ्लाइट्स भी प्रभावित

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

IndiGo Emergency Landing: तकनीकी खामियों से हवाई यात्रियों में दहशत, दिल्ली-लेह इंडिगो फ्लाइट की आपात लैंडिंग, एअर इंडिया की दो इंटरनेशनल फ्लाइट्स भी प्रभावित

देश और दुनिया की तीन बड़ी उड़ानों में तकनीकी खामियों की खबरों ने एक बार फिर हवाई यात्रा की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर आपात स्थिति में लौटना पड़ा, जबकि एअर इंडिया की दो अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स—एक सैन फ्रांसिस्को से मुंबई और दूसरी हांगकांग से दिल्ली—को भी तकनीकी समस्याओं की वजह से बाधित किया गया।

इंडिगो फ्लाइट 6E 2006 की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग
इंडिगो की दिल्ली-लेह फ्लाइट 6E 2006 शनिवार को उड़ान भरने के कुछ समय बाद तकनीकी खराबी का सामना करने लगी। पायलट ने तुरंत इसकी सूचना एटीसी को दी और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट लाया गया। फ्लाइट की आपात लैंडिंग से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन कोई हानि नहीं हुई।

इंडिगो एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि लेह एयरपोर्ट की विशेष परिचालन सीमाओं के चलते विमान को वहां उतारना संभव नहीं था। विमान की जरूरी तकनीकी जांच और रखरखाव शुरू कर दिया गया है। इस बीच यात्रियों को उनके गंतव्य लेह तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई।

सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही एअर इंडिया फ्लाइट AI180 में इंजन फेलियर
एअर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट AI180, जो सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही थी, कोलकाता एयरपोर्ट पर निर्धारित स्टॉप के दौरान तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा। ड्रीमलाइनर विमान के बाएं इंजन में खराबी का पता चलते ही यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। यह फ्लाइट रात 12:45 बजे कोलकाता पहुंची थी और सुबह 5:20 बजे यात्रियों को सुरक्षा कारणों से नीचे उतारने का निर्णय लिया गया।

Advertisement

कैप्टन ने यात्रियों को बताया कि उड़ान की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता और अगली सूचना तक विमान को उड़ान के लिए तैयार नहीं किया जाएगा। यात्रियों के ठहरने और आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए गए।

हांगकांग से दिल्ली आने वाली फ्लाइट को भी लौटना पड़ा
इसी तरह, हांगकांग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI315 में भी तकनीकी खराबी के संकेत मिलने पर विमान को वापस हांगकांग लौटा दिया गया। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर से संचालित इस उड़ान के पायलट ने बीच रास्ते में सावधानी बरतते हुए निर्णय लिया और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी।

ये घटनाएं लगातार इस ओर संकेत कर रही हैं कि विमानन कंपनियों को तकनीकी निरीक्षण और उड़ानों से पहले की जांच प्रक्रिया को और अधिक सख्त व नियमित करना होगा। यात्रियों की जान से किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाया जा सकता।

DGCA (नागर विमानन महानिदेशालय) द्वारा इन घटनाओं पर संज्ञान लेने और विस्तृत जांच शुरू करने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं यात्रियों में भी यह चिंता बढ़ रही है कि लगातार सामने आ रहीं ऐसी घटनाओं के बाद वे किस हद तक सुरक्षित हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *