सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

ICC चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान का खास प्लान! टीम इंडिया का होगा नुकसान?

2 मिनट पढ़ें
ICC चैंपियंस ट्रॉफी

ICC चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान का खास प्लान! टीम इंडिया का होगा नुकसान?

ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन 2025 में होना है. वहीं, इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान करेगा. पाकिस्तान लंबे वक्त बाद किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है. हालांकि, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम के पाकिस्तान दौरे पर संशय बना हुआ है. भारत का कहना है कि हम सुरक्षा संबंधी कारणों से पाकिस्तान का दौरा नहीं करेंगे. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किसी न्यूट्रल वेन्यू हो. इसके अलावा भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हाइब्रिड मॉडल का सुझाव दिया है, लेकिन अगर भारतीय टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान के दौरे पर जाती है तो उससे पहले कितने वनडे खेलेगी?

आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले महज 3 वनडे खेलेगा. वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से भारत ने 6 वनडे खेले हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले मेजबान पाकिस्तान कितने मैच खेलेगा? इस टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान सबसे ज्यादा 15 वनडे खेलेगा. इस तरह पाकिस्तान आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में बेहतर तैयारी के साथ उतरेगा. भारत के अलावा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले 3-3 वनडे खेलेगा. जबकि अफगानिस्तान टूर्नामेंट से पहले 5 वनडे खेलेगा.

इसके अलावा अन्य टीमों की बात करें तो साउथ अफ्रीका आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले 7 वनडे खेलेगा. वहीं, बांग्लादेश आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले 5 वनडे खेलेगा. न्यूजीलैंड आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले 13 वनडे खेलेगा. इस तरह पाकिस्तान आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले सबसे ज्यादा 15 वनडे खेलेगा. ऐसा माना जा रहा है कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत के कम वनडे खेलने का असर टूर्नामेंट में दिख सकता है. हालांकि, यह देखना मजेदार होगा कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम की रणनीति क्या होती है?

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *