सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 12 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Diwali Cleanliness Drive: दीपावली के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तेजी से साफ कराई : संदीप कपूरYamuna River Cruise: यमुना में क्रूज चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे : प्रवीण निमेषDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेना भी हुआ मुश्किल : हाजी जरीफRampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारी

एक गलतफहमी और…. राजेश खन्ना ने जड़ दिया था संजीव कुमार के मुंह पर जोरदार थप्पड़, जाने क्या है ये किस्सा

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

एक गलतफहमी और…. राजेश खन्ना ने जड़ दिया था संजीव कुमार के मुंह पर जोरदार थप्पड़, जाने क्या है ये किस्सा

राजेश खन्ना और संजीव कुमार में एक बार बड़ी गलतफहमी हो गई थी. जिसके चलते राजेश ने संजीव कुमार के मुंह पर जोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया था.

देश के पहले सुपरस्टार दिवंगत राजेश खन्ना ने खूब स्टारडम एंजॉय किया. एक्टर को आज भी फैंस खूब याद करते हैं. 1969 और 1974 के बीच का समय ऐसा था जब राजेश खन्ना न केवल हिंदी सिनेमा बल्कि पूरी इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के इकलौते सुपरस्टार थे. लेकिन 1970 के दशक के मध्य में एंग्री यंग मैन अमिताभ बच्चन का वो रूतबा छाया था कि राजेश खन्ना का सुपरस्टारडम फीका पड़ने लगा था.

हालांकि राजेश खन्ना की पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा थी कि आज भी उनकी जिंदगी और करियर से जुड़े तमाम किस्से शेयर किए जाते हैं. ऐसा ही एक किस्सा था जब राजेश अपने को-एक्टर संजीव कुमार संग झगड़ बैठे थे. यहां तक कि राजेश खन्ना ने संजीव कुमार को थप्पड़ तक रसीद कर दिया था. आखिर क्यों दोनों के बीच हुआ था झगड़ा चलिए जानते हैं.

अंजू महेंद्रू की वजह से हुई थी राजेश और संजीव में गलतफहमी

दरअसल राजेश खन्ना और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंजू महेंद्रू के बीच हुई गलतफहमी के चलते एक्टर ने संजीव कुमार पर हाथ उठाया था. राजेश और अंजू 1966 से 1972 तक लिव-इन रिलेशनशिप रहे थे, लेकिन अंजू द्वारा लगातार राजेश खन्ना के शादी के प्रस्ताव को ठुकराए जाने के बाद ये रिश्ता टूट गया था. राजेश और अंजू तो अलग हो गए थे. इस दौरान संजीव कुमार एक्ट्रेस के हमदर्द बन गए थे. लेकिन फिर संजीव कुमार और अंजू के अफेयर के रूमर्स उड़ने लगे. इन अफवाहों ने अभिनेत्री के जीवन में काफी उथल-पुथल मचा दी थी.

Advertisement

संजीव कुमार और अंजू के अफेयर के रूमर्स फैल गए थे

फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में अंजू ने पूरा वाकया बताया था. उन्होंने खुलासा किया था राजेश खन्ना से उनका रिश्ता टूटने के बाद किसी ने संजीव के साथ उनके अफेयर की अफवाह फैला दी थी. यह सुनकर राजेश का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया था. अंजू ने कहा था,’मैं कभी भी हरि (संजीव कुमार) की तरफ अट्रैक्ट नहीं हुई थी. मेरे लिए वह मेरी मां के भाई था. दरअसल, ‘एक एक्ट्रेस थी जिसने सबको बताया था कि मेरा हरि के साथ अफेयर चल रहा है. मेरे एक्स (राजेश खन्ना) का मानना था कि हरि के साथ मेरा रिश्ता था और हमारे अलग होने के काफी समय बाद तक उसने यह गलतफहमी पाल ली थी.’

राजेश ने संजीव को जड़ दिया था थप्पड़

अंजू ने आगे कहा, ‘जब हरि और राजेश ने एक फिल्म में साथ काम किया और उन्हें एक सीन में हरि को थप्पड़ मारना था, तो उन्होंने सच में उन्हें जोरदार चांटा रसीद कर दिया था.’ एक्ट्रेस बताती हैं कि संजीव कुमार और राजेश खन्ना की आपस में कभी नहीं बनी.

बता दें कि अंजू महेंद्रू और राजेश खन्ना के बीच 1988 के बाद फिर से बातचीत होने लगी थी और राजेश खन्ना के निधन तक वे उनकी दोस्त बनकर उनके साथ रही थीं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *