सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

मौनी रॉय ने प्रिंसेस लुक में बरपाया कहर,कान्स डेब्यू लुक हो रहा वायरल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

कान 2023 के रेड कार्पेट पर प्रिंसेस लुक में मौनी रॉय ने बरपाया कहर, ब्रह्मास्त्र एक्ट्रेस के हर एक लुक पर टिक गई फैंस की नजरें

कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में मौनी रॉय के एक से बढ़कर एक लुक ने फैंस का दिल जीत लिया है. इसी बीच उनके नए प्रिंसेस लुक ने फैंस का ध्यान भी खींचा है.

मोनी रॉय ने अपने लुक्स से कान्स 2023 में बरपाया कहर

टीवी के बाद बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस मॉनी राय ने अपने लुक्स से कान्स 2023 में कहर बरपाया है. एक से बढ़कर एक लुक पर फैंस की नजरें टिक गई हैं. लेकिन लेटेस्ट लुक की तस्वीरें देख फैंस भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे, जिसमें वह प्रिंसेस बनी दिखाई दे रही हैं. इन तस्वीरों को शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर बस उन्हीं की चर्चा हो रही है.

मौनी रॉय ने मंगलवार को दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल कान के रेड कार्पेट पर डेब्यू किया. इस खास मौके के लिए एक्ट्रेस ने खूबसूरत आइवरी स्ट्रैपलेस गाउन चुना, जिसके साथ Giuseppe Zanotti के स्टिलेटोस और खूबसूरत हेयरस्टाइल कैरी किया. इसके अलावा मॉनी ने Boucheron का स्टेटमेंट नेक पीस पहना, जो कि उनके खूबसूरत गाउन के साथ मैच कर रहा था.

Advertisement

तस्वीरें शेयर करते हुए ब्रह्मास्त्र एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर लिखा

इस लुक की तस्वीरें शेयर करते हुए ब्रह्मास्त्र एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “डेब्यूटेंट. कान्स रेड कार्पेट पर आज रात. मेरे पास धन्यवाद करने के लिए सबसे प्यारे लोग हैं.” इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी टीम को भी शुक्रिया अदा किया है.

गौरतलब है कि मौनी रॉय एक के बाद एक कान्स से अपने लुक्स की तस्वीरें शेयर कर रही हैं.

जहां एक्ट्रेस ने अपने ब्लैक गाउन की तस्वीरों से फैंस का दिल जीत लिया था तो वहीं ब्लू और गोल्डन आउटफिट से लोगों की नजरें खुद पर टिका ली थीं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *