जी.टी.रोड कांवड़ कैम्प में पहुंचे अरुष चोपड़ा सहित कई दिग्गज लगातार 15 साल से लग रहा है शिविर

0
34
अरुष चोपड़ा
जी.टी.रोड कांवड़ कैम्प में पहुंचे अरुष चोपड़ा सहित कई दिग्गज लगातार 15 साल से लग रहा है शिविर

जी.टी.रोड कांवड़ कैम्प में पहुंचे अरुष चोपड़ा सहित कई दिग्गज लगातार 15 साल से लग रहा है शिविर

 

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : श्री गौरी शंकर कांवड़ सेवा समिति में मुख्य अतिथि के रुप में पंजाब केसरी समूह जालंधर के निदेशक अरुष चोपड़ा सहित कई प्रमुख लोग भोले का आशीर्वाद लेने पहुंचे तथा मुक्त कंठ से आयोजकों के प्रबन्धन की तारीफ़ की |

बाबरपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राज कुमार जैन, पूर्व विधायक विपिन शर्मा, भारत कौशिक, कड़कड्डूमा बार एसोसिशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित कैन, रोहताश नगर विधानसभा प्रभारी संजीव शर्मा किसान, कॉंग्रेस नेता कुलदीप भाटी, भाजपा नेता जय करण चौधरी को समिति के संस्थापक / अध्यक्ष दीपक शर्मा एवं समिति के चैयरमेन व पूर्व निगम पार्षद अनिल गौतम ने उनको रुद्राक्ष की माला व पटका पहना कर सम्मानित किया इस अवसर पर समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे जिसमें समिति के प्रेरणा स्रोत मार्ग दर्शक गौरव शर्मा, संरक्षक अरुण यादव, डिप्टी चैयरमेन आशीष गर्ग, उपाध्यक्ष शोभित शर्मा, कौषाध्यक्ष सुभाष सभरवाल, महासचिव विनय मुदगल, प्रवीण खन्ना, पप्पू भाई सचिव विपिन गुप्ता, दीपू मेहता संगठन मंत्री गौरव सोनी श्याम सुन्दर बंसल व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे |

अरुष चोपड़ा नें शिविर में कांवड़ लेकर आये सभी भोलो को प्रसाद वितरित किया समिति के संस्थापक अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया भोले नाथ के आशीर्वाद से यह शिविर पिछले 15 वर्षों से लगातार लगाते आ रहें हैं शिविर 24 घंटे कांवड़ियों के भोजन प्रसाद परोसा जाता है इसके आलावा उनके विश्राम की भी व्यवस्था होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here