मनोज तिवारी ने किया स्वामी दयानंद अस्पताल का निरीक्षण लगाया एक पौधा मां के नाम

0
172

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने आज शाहदरा स्थित नगर निगम के  स्वामी दयानंद अस्पताल का निरीक्षण किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे अभियान एक पौधा मां के नाम के तहत पौधारोपण भी किया इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर नरोत्तम दास डॉक्टर प्रशांत जैन डॉक्टर यांगला डॉक्टर रंजीत चटर्जी डॉक्टर राकेश सिंघल डॉक्टर गौरव सुभाष त्यागी निगम पार्षद वीर सिंह पंवार मंडल अध्यक्ष सुषमा वाधवा पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास हांडा पूर्व जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे

मनोज तिवारी ने विभाग अध्यक्षों के साथ स्वामी दयानंद अस्पताल की जरूरी आवश्यकताओं पर विचार विमर्श किया और मौजूद खामियों को दूर करने के लिए परस्पर मिलकर पहल करने का आश्वासन दिया उन्होंने कहा कि जिस तरह एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत देश में करोड़ लोग पेड़ लगाकर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प ले रहे समाज के हर वर्ग हर क्षेत्र में इस अभियान के तहत अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए क्योंकि पर्यावरण की रक्षा होगी अधिक से
अधिक पेड़  होंगे तो उनसे मिलने वाली प्राण वायु हमारे जीवन की रक्षा करेगी |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here