सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

बॉलीवुड में Katrina Kaif को पूरे हुए 20 साल, पति विक्की कौशल बोले- ‘वो इंस्पायरिंग और फाइटर हैं

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Katrina Kaif के बॉलीवुड में पूरे हुए 20 साल, पति विक्की कौशल बोले- ‘वो इंस्पायरिंग और फाइटर हैं’

कैटरीना कैफ के फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल पूरे होने को विक्की कौशल ने इंस्पारिंग बताया है. एक्टर ने अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए कहा वो फाइटर हैं.

कैटरीना कैफ बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं. कैटरीना ने अपनी मेहनत और दमदार एक्टिंग के दम पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है. कैफ ने अपने करियर की शुरुआत 2003 में बूम से की थी. इसके न कुछ साल बाद 2005 में डेविड धवन की रोमांटिक कॉमेडी मैंने प्यार क्यों किया? से उन्होंने सफलता का स्वाद चखा. इसके बाद उनके करियर का ग्राफ ऊपर चढ़ता चला गया और उन्होंने कई हिट फिल्में दीं. कैटरीना कैफ को अब बॉलीवुड में काम करते हुए 20 साल हो गए हैं. कैटरीना के इंडस्ट्री में दो दशक पूरे करने पर हाल ही में उनके पति विक्की कौशल ने अपने इमोशंस जाहिर किए.

विक्की ने कैटरीना कैफ के इंडस्ट्री में 20 साल पूरे होने पर क्या कहा?

विक्की कौशल ने हाल ही में द इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में अपनी फैमिली लाइफ के बारे में बात की और बताया कि कैटरीना कैफ से शादी के बाद यह सब कैसे बदल गया. कैट के बॉलीवुड में 20 साल पूरे करने के बारे में पूछे जाने पर मसान एक्टर ने कहा कि वह उनकी प्रेरणा हैं. विक्की ने कहा, “मुझे लगता है कि यह बहुत इंस्पायरिंग है. अब उन्हें और भी ज्यादा जानना वास्तव में प्रेरणादायक है. अब मैं उन्हें एक इंसान के रूप में जानता हूं और वह एक रियल फाइटर है, खासकर जब चीजें उसके फेवर में काम नहीं कर रही हों. वह आगे बढ़ने वाली है. मैं उनसे बहुत कुछ सीखता हूं.”

Advertisement

विक्की कौशल ने कैटरीना को बताया स्टार

एक्टर ने कैट को स्टार बताते हुए उन्होंने आगे कहा, “मेरी मानसिकता बहुत अलग है. मैं ज्यादा चिल करने वाला टाइप हूं. मैं कहता हूं, ‘आराम करो, हो जाएगा,’ लेकिन वह एक फाइटर की तरह है. वह इसके लिए जाती है. वह उस पर अटैक करती है. मुझे एहसास हुआ है कि वह कैसी हैं और पिछले 20 सालों में उन्होंने अपने लिए जो हासिल किया है, वह इनक्रेडिबल है. वह कहां से आई और फिर यहां रहना और खुद को ढालना, यह अविश्वसनीय है. वह यकीनन एक स्टार हैं.”

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल वर्क फ्रंट

कैटरीना कैफ आखिरी बार बड़े पर्दे पर सुपरनैचुरल कॉमेडी फिल्म फोन भूत में नजर आई थीं. अब वह जल्द ही सलमान खान के साथ ‘टाइगर 3’ में और उसके बाद एक्टर विजय सेतुपति के साथ थ्रिलर फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ में दिखाई देंगी.वहीं विक्की की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ हाल ही में रिलीज हुई थी. वे जल्द ही ‘सैम बहादुर’ में नजर आएंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *