सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 12 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Diwali Cleanliness Drive: दीपावली के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तेजी से साफ कराई : संदीप कपूरYamuna River Cruise: यमुना में क्रूज चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे : प्रवीण निमेषDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेना भी हुआ मुश्किल : हाजी जरीफRampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारी

कंगना रनौत की ‘तेजस’ को विक्रांत मैसी की फिल्म ने दूसरे दिन चटाई धूल, किया इतना कलेक्शन

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

विक्रांत मैसी की फिल्म ने कंगना रनौत की ‘तेजस’ को दूसरे दिन चटाई धूल, किया इतना कलेक्शन

Tejas box office collection Day 1: Kangana Ranaut film fails to take off,  earns Rs 1.25 crore | Bollywood News - The Indian Express

विक्रांत मैसी की फिल्म 12th फेल को क्रिटिक के साथ ऑडियन्स भी बहुत पसंद कर रही है. फिल्म ने दूसरे दिन कंगना की फिल्म को मात दे दी है.

विक्रांत मैसी अपनी शानदार एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लेते हैं. फिर वो चाहे वेब सीरीज में हो या फिल्मों में. विक्रांत की एक्टिंग का अपना एक स्टाइल है जो हर किसी को पसंद आता है. वह अपने किरदार को इतना रियल बना देते हैं कि लोग उसे खुद से कनेक्ट करने लगते हैं और ये ही एक बेहतरीन एक्टर की खासियत होती है. विक्रांत मैसी की फिल्म 12th फेल शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. जिसमें एक लड़के के आईपीएस ऑफिसर बनने की कहानी दिखाई गई है. ये कहानी लोगों का दिल छू गई है.

विक्रांत मैसी की 12th फेल को क्रिटिक के साथ ऑडियन्स ने भी बहुत पसंद किया है. हर कोई इस फिल्म की तारीफ कर रहा है. फिल्म को एक ओवरऑल पैकेज बताया जा रहा है. ये आपको इमोशनल भी कर देती है. इसी वजह से ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है.

दूसरे दिन किया शानदार कलेक्शन

Advertisement

विक्रांत मैसी की 12th फेल को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा हुआ है. फिल्म की दूसरे दिन कमाई बढ़ गई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन 1.75 करोड़ का बिजनेस किया है.

12thफेल ने पहले दिन 1.25 करोड़ का बिजनेस किया है जिसके बाद टोटल कलेक्शन 2.75 करोड़ हो गया है. ये कलेक्शन संडे को और बढ़ने वाला है.

12th फेल इंडिया में सिर्फ 600 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है. इसके बहुत ही लिमिटेड शो हैं फिर भी इसने कंगना की फिल्म को पीछे छोड़ दिया है.

कंगना को छोड़ा पीछे

12th फेल के साथ कंगना रनौत की तेजस भी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. लेकिन कमाई के मामले में 12th फेल ने तेजस को पीछे छोड़ दिया है. तेजस ने जहां दूसरे दिन 1.50 करोड़ की कमाई की है. वहीं 12th फेल ने 1.75 करोड़ का बिजनेस किया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *