सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

‘पलटू राम’ वाले बयान पर जीतन राम मांझी ने केसी त्यागी को दी सीख, कहा- कहीं न कहीं गड़बड़ी है

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘पलटू राम’ वाले बयान पर जीतन राम मांझी ने केसी त्यागी को दी सीख, कहा- कहीं न कहीं गड़बड़ी है

पूर्व डिप्टी सीएम जीतन राम मांझी ने जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता केसी त्यागी के बयान पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल पलटू राम नहीं होता है.

जेडीयू (JDU) के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता और सलाहकार केसी त्यागी (KC Tyagi) ने बयान दिया था कि ‘राजनीतिक दल और जनता दोनों पलटू राम होते हैं. इस बयान पर गया में आज रविवार को बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल पलटू राम नहीं होता है और जनता का पलटू राम होने का सवाल हीं नही है. यह हिंदुस्तान की प्रजातंत्र की व्यवस्था है कि संसार में हर तरह की बातें होती है, लेकिन हिंदुस्तान के जो वोटर हैं बहुत परिपक्व हो गए हैं, जो वोटर बहुत समझ-बूझ कर वोट करते हैं.

बिहार और भारत के जो वोटर्स हैं इसलिए उनके बारे में अगर पलटू राम की बात करते हैं तो मैं समझता हूं कि उनकी समझ में कहीं न कहीं गड़बड़ी है.

‘पार्टी बदलना जनहित की बात होती है’

Advertisement

जीतन राम मांझी ने कहा कि जहां तक नेता लोगों की बात है तो नेता के बारे में हमें कहना है कि अगर कहीं विशेष बातें हो रही हैं जिससे समाज को घाटा हो रहा है वहां पर अगर नेता निर्णय लेता है तो उसके निर्णय को गलत नहीं कहा जाएगा. हो सकता है एक दो बार हो. सीएम महामाया आज से 50 वर्ष पहले कहा था कि अगर जनहित में हमको 50 बार भी पार्टी बदलना पड़े तो 50 बार पार्टी बदलेंगे. पार्टी बदलना जनहित की बात होती है.

‘केसी त्यागी सफेद चश्मा लगाकर देखें तो अच्छा रहेगा’

आगे पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि जहां तक स्वार्थ की बात आती है तो जो जैसा देखेगा उसे वैसा दिखाई देगा. काला चश्मा अगर पहनेंगे तो सभी काला दिखेंगे. केसी त्यागी उसी प्रकार से गॉगल्स न लगावे सफेद चश्मा लगाकर देखें तो अच्छा रहेगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *