सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

क्या Jasmin Walia को डेट कर रहे हैं Hardik Pandya? देखें नताशा ने लेटेस्ट वीडियो में क्या कहा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

माफ कर दो नताशा... हार्दिक पांड्या पर क्यों फूटा फैंस का गुस्सा? बोले- यही  है तलाक की असली वजह | Republic Bharat

क्या Jasmin Walia को डेट कर रहे हैं Hardik Pandya? देखें नताशा ने लेटेस्ट वीडियो में क्या कहा

हार्दिक पांड्या और जैस्मिन वालिया को लेकर कई तरह की खबरें चल रही हैं. इस बीच नताशा स्टेनकोविक ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है.

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक आधिकारिक रूप से अलग हो चुके हैं. इन दोनों ने तलाक को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की थी. अब हार्दिक का नाम एक ब्रिटिश सिंगर के साथ जोड़ा जा रहा है. पांड्या और जैस्मिन वालिया को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की पोस्ट शेयर की गई हैं. इस बीच नताशा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्होंने कहा है कि जब सही समय आएगा तो भगवान सब सही कर देंगे.

दरअसल नताशा ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट की स्टोरी में वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्होंने भगवान पर आस्था जताते हुए कहा कि सब सही हो जाएगा. उन्होंने वीडियो में कहा, ”जब सही समय आएगा तो भगवान सब सही कर देंगे. हमें स्लो डाउन होने की जरूरत है. अगर ऐसा करेंगे तो भगवान को सब सही करने का मौका मिलेगा और इसके बाद हम तेजी से चल सकेंगे.” नताशा और हार्दिक का रिश्ता काफी वक्त से ठीक नहीं चल रहा था. पांड्या आईपीएल 2024 के दौरान काफी परेशान भी दिखे थे. लेकिन आखिरीकार उन्होंने तलाक की घोषणा कर ही दी.

पांड्या-जैस्मिन को लेकर उड़ी अफवाह –

Advertisement

नताशा के इस वीडियो का कनेक्शन हार्दिक से है या नहीं, इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है. हालांकि हार्दिक और जैस्मिन वालिया के डेट की अफवाह काफी तेजी से उड़ी है. पांड्या की पोस्ट पर फैंस ने इसको लेकर कमेंट भी किया है. लेकिन हार्दिक या जैस्मिन ने इस पर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है.

टी20 विश्व कप के बाद बुरी तरह रोए थे पांड्या –

हार्दिक पांड्या टी20 विश्व कप 2024 के बाद बुरी तरह रोए थे. टीम इंडिया ने खिताब जीत लिया था. पांड्या ने भारत की जीत के बाद अपना दर्द बयां किया था. उन्होंने इस बात को कबूल किया था कि वे काफी वक्त से परेशान चल रहे थे. आईपीएल 2024 के दौरान हार्दिक को काफी ट्रोल किया गया था. उन्हें रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया था.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *