भारतीय तटरक्षक बल ने आज सुबह 10 बांग्लादेशी मछुआरों को बचाया था। फिर खबर आयी है कि अभी अभी 17 और बांग्लादेशी मछुआरों को ICG के जवानों ने बचाने में सफल हुए है। अत्यधिक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों और रफ़ समुद्र के बीच एक ही दिन में किए गए 3 अलग-अलग अभियानों में 27 बांग्लादेशी मछुआरों का बचाव किया गया। पिछले दो दिनों से जारी तलाश अभियान में बांग्लादेश के साथ अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा से 12 नॉटीकल मील की दूरी पर भारतीय तटरक्षक जहाज अनमोल द्वारा बांग्लादेशी मछुआरों को बचाया गया। भारतीय तटरक्षक बल ने कहा है कि शेष दो लापता बांग्लादेशी मछुआरों की तलाश जारी है। आई सी जी ने स्थानीय मछुआरों और मत्स्य अधिकारियों के सहयोग से मछली पकड़ने वाली भारतीय नाव के चालक दल के 18 सदस्यों को भी बचाया गया।