सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

IND vs ZIM 2nd ODI: भारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को हरा सीरीज पर किया कब्जा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए दूसरे वनडे में 5 विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 161 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे भारत ने 25.4 ओवर में 5 विकेट पर 167 रन बनाकर हासिल कर लिया। भारत की ओर से संजू सैमसन ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारतीय टीम के कप्तान केएल राहुल दूसरे ही ओवर में पांच गेंद में एक रन बनाकर विक्टर की गेंद पर एलबीडब्ल्य आउट हो गए। धवन और शुभमन गिल ने दूसरे विकेट के लिये 42 रन जोड़े। धवन 33 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ल्यूक जोंगवे ने 12वें और 14वें ओवर में क्रमश: ईशान किशन (छह) और गिल (33) को पवेलियन भेजकर भारत को दो झटके दिये। दीपक हुड्डा (25) और संजू सैमसन (नाबाद 43) ने 56 रन की साझेदारी करके जीत को आसान बना दिया। हुड्डा उस समय सिकंदर रजा का शिकार हुए जब भारत को नौ रन की जरूरत थी। सैमसन ने काइया को छक्का लगाकर विजयी रन लिये।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *