सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

IND vs SA , 1st T20: मिलर और डुसेन की जोड़ी ने किया कमाल, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पहले टी20 में 7 विकेट से हराया

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। अपने पहले की मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने भारत के खिलाफ सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा किया। अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर और रासी वान डेर डुसेन की नाबाद अर्धशतकीय पारियों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने भारत को रिकॉर्ड 212 रन के लक्ष्य को हासिल करते हुए 7 विकेट से हराया। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। वहीं हार के साथ टीम इंडिया के लगातार 12 जीत का क्रम भी टूट गया है। ये मैच भारतीय टीम के लिए काफी अहम था, क्योंकि टीम इंडिया अगर ये मैच जीत जाती है तो वर्ल्ड रिकॉर्ड बन जाता। भारत की टीम दुनिया की पहली ऐसी टीम होती, जिसने लगातार 13 टी20 इंटरनेशनल मैच जीते होते।

भारत ने 20 ओवरों में 4 विकेट पर 211 रन बनाए IND vs SL 1st T20 India given the target of 212 runs against South Africa at Arun Jaitley Stadium

टास हारने के बाद भारत की तरफ से ओपनिंग करने इशान किशन और रितुराज गायकवाड़ की जोड़ी मैदान पर उतरी। दोनों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए भारत के लिए तेज शुरुआत की। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने पावरप्ले में शानदार खेल दिखाते हुए 57 रन जोड़ डाले। रितुराज 23 रन बनाने के बाद वायने परनेल की गेंद पर कप्तान बवूमा को कैच दे बैठे। 10 ओवर के बाद भारत ने 100 रन पूरे कर लिए थे। 37 गेंद पर 9 चौके और 1 छक्के की मदद से इशान किशन ने अपना अर्धशतक पूरा किया। 48 गेंद पर 11 चौके और 3 छक्के की मदद से 76 रन की पारी खेलकर वह आउट हुए। श्रेयस अय्यर ने 27 गेंद पर 36 रन की अहम पारी खेली। वह भी बड़ा शाट लगाने की कोशिश में अपना विकेट गंवा बैठे। प्रीटोरियस ने उनको क्लीन बोल्ड कर वापस भेजा। इसके बाद ऋषभ पंत और हार्दिक ने तेजी से रन बनाए और पांचवें विकेट के लिए 18 गेंदों में 56 रन बटोरे। पंत 16 गेंदों में 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि हार्दिक 12 गेंदों में 31 रन बनाकार नाबाद रहे। इस तरह भारत ने 20 ओवरों में 4 विकेट पर 211 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

Advertisement

मिलर और डुसेन ने दक्षिण अफ्रीका को दिलाई रिकॉर्ड जीत

जवाब में दक्षिण अफ्रीका की शुरूआत तेज रही लेकिन उसके विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। आवेश खान के डाले दूसरे ओवर में कप्तान टेंबा बावुमा ने दो चौके और क्विंटन डिकॉक ने एक चौका जड़ा। तीसरे ओवर में हालांकि भुवनेश्वर कुमार ने बावुमा को विकेट के पीछे पंत के हाथों कैच कराकर भारत को पहली सफलता दिलाई। चौथे ओवर में ड्वेन प्रिटोरियस और डिकॉक ने चहल को क्रमश: एक छक्का और दो चोके जड़े। रनगति बढती देख पंत ने गेंद हर्षल पटेल को सौंपी और उन्होंने अपने पहले ओवर में सिर्फ एक रन देने के साथ खतरनाक दिख रहे प्रिटोरियस को बोल्ड भी किया। प्रिटोरियस ने हालांकि आउट होने से पहले 13 गेंद में एक चौके और चार छक्कों की मदद से 29 रन बनाये। डिकॉक 22 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार हुए। इसके बाद मिलर और वान डुसेन ने मोर्चा संभाला और बिना कोई अतिरिक्त विकेट गिराए टीम को पांच गेंद पहले ही जीत दिला दी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *