सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 12 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Diwali Cleanliness Drive: दीपावली के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तेजी से साफ कराई : संदीप कपूरYamuna River Cruise: यमुना में क्रूज चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे : प्रवीण निमेषDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेना भी हुआ मुश्किल : हाजी जरीफRampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारी

‘दिन में 2-3 सिगरेट पी जाती थी’, ‘डर्टी पिक्चर’ के बाद विद्या बालन को लग गई थी स्मोकिंग की लत

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

‘दिन में 2-3 सिगरेट पी जाती थी’, ‘डर्टी पिक्चर’ के बाद विद्या बालन को लग गई थी स्मोकिंग की लत

Vidya Balan: विद्या बालन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में खुलासा किया कि एक फिल्म में अपने किरदार को निभाने के बाद वे स्मोकिंग की एडिक्ट हो गई थीं.

विद्या बालन बॉलीवुड की मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं. इसमें कोई दो राय नहीं है कि दिवा अपनी शानदार एक्टिंग से हमेशा नए स्टैंडर्ड सेट किए हैं और दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है. फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं. हाल ही में विद्या की फिल्म दो और दो प्यार रिलीज हुई है. इस फिल्म में भी विद्या का एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. इन सबके बीच एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उन्हें अपनी एक फिल्म में एक किरदार को निभाने के बाद स्मोकिंग की लत लग गई थी.

 

‘द डर्टी पिक्चर’ में विद्या ने की थी स्मोकिगं

हाल ही में यूट्यूब टॉक शो, अनफिल्टर्ड विद समदीश पर एक बातचीत में, विद्या बालन ने चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने कहा, “मैंने फिल्म की शूटिंग से पहले स्मोकिंग की थी. मैं स्मोकिंग करना जानती था लेकिन मैं वास्तव में स्मोकिंग नहीं करती थी…. आप समझ रहे हैं कि मैं क्या कह रही हूं है. लेकिन एक कैरेक्टर के रूप में, आप इसे केवल नकली नहीं बना सकते. मुझे पहले झिझक होती थी क्योंकि सिगरेट पीने वाली महिलाओं के बारे में एक निश्चित धारणा होती है. हालांकि ये अब बहुत कम, पहले बहुत ज़्यादा थी. ”

Advertisement

‘द डर्टी पिक्चर’ के बाद स्मोकिंग की एडिक्ट हो गई थीं विद्या

जब विद्या से पूछा गया कि क्या वे अब भी स्मोकिंग करती हैं तो उन्होंने स्वीकार किया कि वह अब धूम्रपान नहीं करती हैं. विद्या ने कहा, “नहीं, मुझे नहीं लगता कि मुझे यह बात कैमरे पर कहनी चाहिए लेकिन मैं स्मोकिंग एंजॉय करती हूं. अगर आपने मुझसे कहा होता कि सिगरेट से कोई नुकसान नहीं होता तो मैं धूम्रपान करने वाला बन गई होती. मुझे धुएं की गंध बहुत पसंद है. यहां तक कि अपने कॉलेज के दिनों में बस स्टॉप पर भी, मैं उन लोगों के बगल में बैठती थी जो स्मोकिंग करते थे. द डर्टी पिक्चर के बाद मुझे इसकी लत लग गई. मैं दिन में 2-3 सिगरेट पी जाती थी.”

विद्या बालन वर्क फ्रंट

विद्या बालन के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने काफी टाइम बाद सिल्वर स्क्रीन पर ‘दो और दो प्यार’ से कमबैक किया है. ये फिल्म हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म में प्रतीक गांधी और इलियाना डिक्रूज ने भी अहम रोल प्ले किया है. ‘दो और दो प्यार’ को क्रिटिक्स से मिक्स्ड रिव्यू मिला है. ये फिल्म ऑडियंस को इम्प्रेस नहीं कर पाई है. रिलीज के सात दिनों के बाद भी विद्या बालन की ‘दो और दो प्यार’ 5 करोड़ की कमाई भी नहीं कर पाई है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *