सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 12 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Diwali Cleanliness Drive: दीपावली के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तेजी से साफ कराई : संदीप कपूरYamuna River Cruise: यमुना में क्रूज चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे : प्रवीण निमेषDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेना भी हुआ मुश्किल : हाजी जरीफRampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारी

कितने लाख में ली थी सलमान के घर के बाहर फायरिंग की सुपारी? एडवांस को लेकर भी बड़ा खुलासा

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

कितने लाख में ली थी सलमान के घर के बाहर फायरिंग की सुपारी? एडवांस को लेकर भी बड़ा खुलासा

सलमान खान के घर के बाहर रविवार को फायरिंग हुई थी. शूटर्स ने घटना को अंजाम देने से पहले एक्टर के घर के आसपास तीन बार रेकी की थी.

एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग वाले मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं. इस मामले में आरोपी सागर पाल और विक्की गुप्ता पुलिस हिरासत में हैं. मुंबई क्राइम ब्रांच ने बिहार में जाकर दोनों आरोपियों के परिवार का बयान भी दर्ज किया है. अब इस मामले में खुलासा हुआ है कि आरोपियों को सलमान के घर के बाहर फायरिंग करने के लिए लाखों रुपये ऑफर हुए थे.

एडवांस दिए गए थए 1 लाख रुपये

खबर के मुताबिक, पुलिस सूत्रों के अनुसार, सागर पाल और उसके साथी विक्की गुप्ता दोनों को कथित तौर पर शूटिंग को अंजाम देने के लिए ₹4 लाख की पेशकश की गई थी. इसमें ₹ 1 लाख का एडवांस दे दिया गया था. दोनों को काम पूरा होने के बाद और बाकी बचे पैसे देने का वादा किया गया था.

सलमान के घर के बाहर तीन बार की थी रेकी

Advertisement

मालूम हो कि आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल को सोमवार देर रात गुजरात के कच्छ जिले में माता नो माध गांव से गिरफ्तार किया गया था, इसके बाद उन्हें मुंबई लाया गया. जांच से पता चला कि उन्होंने पैसे के लिए फायरिंग की थी. उन्होंने 14 अप्रैल को सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने से पहले एक्टर के घर के आसपास तीन बार रेकी की थी. पुलिस को ईद के दिन भी इनके वहां होने का शक है.

वहीं गुजरात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, विक्की गुप्ता और सागर पाल को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने सलमान खान के घर पर गोली चलाने का काम सौंपा था.

बता दें कि रविवार को दो शख्स बाइक पर आए थे और सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग करके भाग गए थे. उन्होंने 5 राउंड फायरिंग की थी. इस घटना के बाद से सलमान खान की फैमिली शॉक्ड में है. सलमान के भाई अरबाज खान ने स्टेटमेंट रिलीज करके कहा था कि ये परेशान करने वाली घटना है. हम सदमे में हैं.

घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को सलमान खान से उनके घर पर मुलाकात की थी. इस दौरान सलमान के साथ उनके पिता सलीम खान भी थे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *