सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 12 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Diwali Cleanliness Drive: दीपावली के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तेजी से साफ कराई : संदीप कपूरYamuna River Cruise: यमुना में क्रूज चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे : प्रवीण निमेषDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेना भी हुआ मुश्किल : हाजी जरीफRampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारी

Taapsee Pannu ने कैसे सीक्रेट रखी थी मैथियास बो संग अपनी शादी? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

Taapsee Pannu ने कैसे सीक्रेट रखी थी मैथियास बो संग अपनी शादी? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

तापसी पन्नू ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मैथियास बो संग गुपचुप शादी की थी. वहीं एक्ट्रेस ने पहली बार एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि आखिर उन्होने अपनी शादी कैसे छिपाई.

तापसी पन्नू ने मार्च में डेनिश बैडमिंटन खिलाड़ी से कोच बने मैथियास बो के साथ उदयपुर में सीक्रेट वेडिंग की थी. डंकी एक्ट्रेस की शादी में केवल उनके परिवार के सदस्य और कुछ दोस्त ही शामिल हुए थे. वहीं अप्रैल के पहले हफ्ते में तापसी की शादी और संगीत फंक्शन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गए, जिससे उनकी शादी कंफर्म हुई.

तापसी ने कैसे छिपाई अपनी शादी

हाल ही में एक इंटरव्यू में ‘पिंक’ एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी शादी का आउटफिट डिजाइन करने के लिए किसी बड़े फैशन डिजाइनर को नहीं चुना क्योंकि वह नहीं चाहती थीं कि उनकी शादी की खबर लीक हो. हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए, तापसी ने कहा, “जब आपके साथ कोई बड़ा नाम होता है, तो खबर के लीक होने की संभावना बहुत अधिक होती है, और मैं इसे बहुत प्राइवेट रखना चाहती थी. इसलिए, मेरे कॉलेज के दोस्त, मणि भाटिया ने मेरे सभी आउटफिट्स डिजाइन किये और मैं ऐसी ही चाहती थी. मेरी पूरी शादी में मेरे पास कोई लहंगा नहीं था क्योंकि मैं सभी फंक्शन में खूब नाचना चाहती थी.”

Advertisement

शादी के लिए ट्रेडिशनल लाल सलवार कमीज को क्यों चुना था

एक्ट्रेस ने ये भी खुलासा किया कि आखिर उन्होंने अपनी शादी के लिए ट्रेडिशनल लाल सलवार कमीज को क्यों चुना था. उन्होंने कहा, “मैं सिख, गुरुद्वारा शादियों को देखकर बड़ी हुई हूं, इसलिए मेरे लिए, विंटेज आइडिया, शादी करने के लिए क्लासिक आइडिया हमेशा एक लाल सलवार कमीज़ और बॉर्डर पर किनारी के साथ दुपट्टे का रहा. यही एकमात्र तरीका है जिससे मैं जानती हूं कि एक दुल्हन दुल्हन की तरह दिखती है, और पेस्टल कलर के लहंगे में खुद को तैयार करने की कल्पना करना मेरे लिए रियल शादी जैसा नहीं था.”

तापसी पन्नू वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो तापसी की आखिरी रिलीज फिल्म शाहरुख खान के साथ ‘डंकी’ थी. वहीं एक्ट्रेस की इस साल तीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं. इन फिल्मों में ‘वो लड़की है कहां’, ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ और ‘खेल खेल’ में शामिल हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *