Home आमने सामने Haldwani Incident हल्द्वानी की घटना निंदनीय ,होना चाहिए सख्त एक्शन : महेंद्र...

Haldwani Incident हल्द्वानी की घटना निंदनीय ,होना चाहिए सख्त एक्शन : महेंद्र भास्कर

0
3

Haldwani Incident हल्द्वानी की घटना निंदनीय ,होना चाहिए सख्त एक्शन : महेंद्र भास्कर

नई दिल्ली ( रविंद्र कुमार ): हल्द्वानी की घटना पर जननायक राहुल गांधी द्वारा उठाए गए सवालों का समर्थन करते हुए कांग्रेस करोलबाग जिला अध्यक्ष महेंद्र भास्कर ने कहा कि यह मामला किसी एक राजनीतिक दल या नेता तक सीमित नहीं है, बल्कि संविधान में निहित समानता और सामाजिक सम्मान के मूल सिद्धांत से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की जाति को आधार बनाकर उसके साथ भेदभाव करना लोकतांत्रिक और संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप नहीं है। महेंद्र भास्कर ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे देश की प्रमुख राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनके कार्यक्रम स्थल को लेकर यदि जातिगत आधार पर ‘शुद्धीकरण’ जैसी कार्रवाई की गई है तो इसकी निष्पक्ष जांच होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए समान है और यदि जांच में किसी व्यक्ति या संगठन की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ बिना किसी राजनीतिक दबाव के कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जननायक राहुल गांधी ने इस मुद्दे को उठाकर यह सवाल सामने रखा है कि जब सार्वजनिक जीवन में सक्रिय एक वरिष्ठ नेता के साथ इस तरह की घटना सामने आ सकती है, तो समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के साथ होने वाले भेदभाव को लेकर प्रशासन और सरकार की जिम्मेदारी कितनी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि दलितों और वंचित वर्गों को संविधान ने जो अधिकार दिए हैं, उनकी रक्षा करना सरकार और प्रशासन का दायित्व है। श्री भास्कर ने कहा कि देश को जातिगत भेदभाव से ऊपर उठाकर समानता और भाईचारे की दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड सरकार से मांग की कि हल्द्वानी प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और आरोप सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की मूल भावना की रक्षा के लिए अपनी आवाज मजबूती से उठाती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here