सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

सनी देओल के फैंस को मिली खुशखबरी, ‘पुष्पा 2’ के साथ 12500+ स्क्रीन्स पर लॉन्च होगा ‘जाट’ का टीजर

2 मिनट पढ़ें
सनी देओल

सनी देओल के फैंस को मिली खुशखबरी, 'पुष्पा 2' के साथ 12500+ स्क्रीन्स पर लॉन्च होगा 'जाट' का टीजर

Advertisement

Jaat Teaser Launch: सनी देओल के फैंस को एक्टर ने बड़ी खुशखबरी सुनाई है. दर्शक ‘गदर 2’ के बाद से ही सनी देओल को फिर से पर्दे पर देखने के लिए बेकरार है. इस बीच एक्टर ने एक खास अनाउंसमेंट कर दी है. दरअसल सनी की अपकमिंग फिल्म ‘जाट’ की टीजर रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है.

‘गदर 2’ की रिलीज के डेढ़ साल बाद अब सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘जाट’ है जिसकी अनाउंसमेंट उन्होंने कुछ महीने पहले ही की थी. अब ‘जाट’ का टीजर 5 दिसंबर को वर्ल्डवाइड लॉन्च होने जा रहा है. सनी देओल की फिल्म का टीजर अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के साथ पर्दे पर रिलीज होगा.

12,500 से ज्यादा स्क्रीन पर लॉन्च होगा ‘जाट’ का टीजर
सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘जाट’ का पोस्टर शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा- ”जाट का सबसे ग्रैंड टीजर लॉन्च, खासतौर पर Pushpa 2 The Rule के साथ दुनिया भर में 12,500 से ज्यादा स्क्रीन पर ग्रेट टीजर के गवाह बनें. बड़े स्क्रीन्स पर मास फीस्ट की झलक को एंजॉय करें.’

 

Advertisement
View this post on Instagram

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

 

सनी देओल का वर्कफ्रंट
सनी देओल की एक्शन पैक्ड फिल्म ‘जाट’ कब रिलीज होगी, इसकी कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आई है. ‘जाट’ के अलावा सनी देओल के पास प्रीति जिंटा संग लाहौर 1947 और वरुण धवन संग बॉर्डर 2 जैसी फिल्में भी पाइपलाइन में हैं.

5 दिसंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी ‘पुष्पा 2: द रूल’
‘पुष्पा 2: द रूल’ की बात करें तो अल्लू अर्जुन स्टारर ये फिल्म 5 दिसंबर को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ की सीक्वल है जिसका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. अललू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी फिल्म का हिस्सा हैं

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *