सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Golden Temple Attack: अमृतसर में ठाकुरद्वारा मंदिर पर ग्रेनेड हमला, CCTV फुटेज आया सामने

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Golden Temple Attack: अमृतसर में ठाकुरद्वारा मंदिर पर ग्रेनेड हमला, CCTV फुटेज आया सामने

अमृतसर के खंडवाला इलाके में देर रात ठाकुरद्वारा मंदिर पर ग्रेनेड से हमला किया गया। बाइक सवार दो युवकों ने मंदिर के बाहर रुककर ग्रेनेड फेंका, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ और मंदिर में मौजूद पुजारी बाल-बाल बच गए।

घटना देर रात करीब 12:35 बजे हुई, जब मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवक मंदिर के बाहर पहुंचे। CCTV फुटेज में देखा गया कि दोनों युवक एक झंडा लिए हुए थे। वे कुछ देर मंदिर के बाहर रुके और फिर अचानक मंदिर की ओर एक ग्रेनेड फेंक दिया। विस्फोट होते ही दोनों आरोपी तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गए। धमाके के बाद मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं।

पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। पुलिस अधिकारी इस हमले के पीछे की साजिश और हमलावरों के मकसद का पता लगाने में जुटे हैं।

Advertisement

इस घटना के बाद पंजाब में सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस हमले ने प्रशासन की सतर्कता बढ़ा दी है और पुलिस सभी संभावित कोणों से जांच कर रही है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *