सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का पहला लुक आया सामने, इंटीरियर देख उड़ जाएंगे आपके भी होश, देखें वीडियो

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन उत्पादन के चरण में पहुंची; BEML 2024 की शुरुआत में  नई भारतीय रेलवे ट्रेन शुरू करेगी - टाइम्स ऑफ इंडिया

 

Trending Video: भारतीय रेल तेजी से अपने विकास की गाथा लिख रही है, ऐसे में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन ने भारतीय रेल को एक नई पहचान दी है. फिलहाल वंदे भारत ट्रेन में चेयर कार की ही सुविधा है और यह भारत की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन है. लेकिन अब इंडियन रेलवे स्लीपर वंदे भारत को धरातल पर उतारने की योजना बना रही है और दिसंबर 2024 तक इसके पटरी पर आने की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में वंदे भारत ट्रेन के स्लीपर कोच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कोच का इंटीरियर दिखाया गया है, और यह देखने में इतना खूबसूरत है कि आपकी भी आंखें यह दृश्य देखकर चौंक जाएंगी.

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का इंटीरियर देख हैरान रह जाएंगे आप

वायरल वीडियो की शुरुआत होती है कोच का दरवाजा खुलने से, दरवाजा खुलने के साथ ही आप समझ जाएंगे कि यह कोई आम ट्रेन नहीं है. कोच की खूबसूरती इतनी है कि कोई भी इसमें सफर करना पसंद करेगा. वंदे भारत का स्लीपर कोच कथित तौर पर हवाई जहाज के इंटीरियर को टक्कर देता है. एक पुश बटन से डूर ऑटोमेटिकली खुल जाते हैं. स्लीपर सीट्स देखने में कापी ज्यादा आरामदायक और लुभावनी दिख रही है. इसके अलावा यह काफी ज्यादा चौड़ी भी हैं. पूरा कोच एसी है और ग्रे रंग का इंटीरियर खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है.

Advertisement

 

चौड़ा कॉरिडोर और बड़े-बड़े वॉशरूम

वंदे भारत स्लीपर के कोच का कॉरिडोर काफी ज्यादा चौड़ा और लुभावना है. आम ट्रेनों से लंबा और खुला खुला कॉरिडोर वाकई में काफी खूबसूरत लग रहा है. इसके अलावा ट्रेन के वॉशरूम काफी ज्यादा चौड़े और बड़े हैं जिनमें वॉश बेसिन भी इंस्टॉल किए गए हैं.

यह सब ज्यादा दिन नहीं टिकेगा, बोले यूजर्स

वीडियो को @IndianTechGuide नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक 5 लाख 20 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…यह सब ज्यादा दिन नहीं चलेगा, देश की जनता इसका भी बंटाधार कर देगी. एक और यूजर ने लिखा…जितना खूबसूरत इंटीरियर है उतना ही मोटा टिकट भी होगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…गुटखा खाने वालों को इस ट्रेन से बैन कर देना चाहिए

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *