सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

बिना चीर-फाड़ आंख के कैंसर का एम्स में हो रहा इलाज, अब तक 10 हजार मरीजों को मिला लाभ

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

बिना चीर-फाड़ आंख के कैंसर का एम्स में हो रहा इलाज, अब तक 10 हजार मरीजों को मिला लाभ

डॉक्टर दीपक अग्रवाल के मुताबिक गामा तकनीक से इलाज कराने में 75 हजार रुपये का खर्च आता है. आयुष्मान भारत और बीपीएल कार्डधारियों का फ्री में इलाज होता है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के अनुभवी डॉक्टरों की टीम और विज्ञान की जुगलबंदी चिकित्सा जगत में लगातार नए आयामों को स्थापित कर रही है. इसी कड़ी में अब एम्स के डॉक्टर गामा नाईफ तकनीक की मदद से आंखों की उस कैंसर का सफल इलाज कर पा रहे हैं, जो इससे पहले तक या तो लाईलाज मानी जाती थी, या फिर इसमें मरीजों की आंखों को निकालना पड़ता था.

custom made football jerseys
Iowa State Football Uniforms
49ers jersey
Iowa State Football Uniforms
micah parsons jersey
Ohio State Team Jersey
custom football jerseys
custom made football jerseys
College Football Jerseys
johnny manziel jersey
College Football Jerseys
Florida state seminars jerseys
detroit lions jersey
Florida state seminars jerseys
detroit lions jersey

आंखों को निकालने की वजह से लोग उम्र भर के लिए अंधेपन को जीने के लिए मजबूर हो जाते थे. ऐसा इसलिए कि कैंसर के ट्यूमर के इलाज के बाद ट्यूमर के साथ उनकी आंखों को भी निकलना पड़ता था. खराब आंखों को निकालने के बाद नई आंख प्रत्यारोपित करना पहले संभव नहीं था.

आंखों को निकालने की जरूरत नहीं

गामा नाईफ नाम की इस नई तकनीक इजाद होने से आंखों को निकालना की अब जरूरत नहीं पड़ती. यानी अब बिना किसी चीर-फाड़ के ही आंखों के कैंसर का इलाज होने लगा है. इतना ही नहीं, मरीज चंद घंटों में वापस अपने घर भी जा सकते हैं. क्या है गामा नाईफ और कैसे होता है, इससे कैंसर का इलाज?

चीरा लगाने से भी फुरसत

Advertisement

एम्स के न्यूरो सर्जरी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ. दीपक अग्रवाल ने एबीपी लाइव को जानकारी देते हुए बताया कि गामा नाईफ एक विशेष प्रकार की रेडियो थेरेपी मशीन है, जिसे स्टीरियो टैक्टिक रेडियो सर्जरी कहा जाता है. इस मशीन के माध्यम से दिमाग के किसी भी तरह के ट्यूमर और आंखों के कैंसर का इलाज किया जा सकता है. इस मशीन के नाम मे नाईफ शब्द का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन इसमें किसी भी तरह के चीरे लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है. मरीज इस तकनीक से उपचार कराने के बाद चंद घंटों में इलाज के बाद अपने घर लौट सकते हैं.

10 हजार से ज्यादा मरीज करा चुके हैं इलाज

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि इस मशीन में एक विशेष रेडिएशन चैंबर होता है, जिसके माध्यम से तय किए गए एक ही केंद्र बिंदु पर 200 से ज्यादा किरणें जाती हैं और आसपास के स्ट्रक्चर को बिना नुकसान पहुंचाए यह मशीन अपना काम करती है. इसमें मरीज के उपचार के लिए एक ही बार में हाई डोज दिया जा सकता है. उन्होंने बताया कि अब तक 10 हजार से ज्यादा मरीजों का इस तकनीक के माध्यम से सफल इलाज किया जा चुका है.

बता दें कि दिल्ली एम्स देश का पहला अस्पताल है, जहां इस तकनीक से बिना चीरा लगाए आंखों की कैंसर समेत दिमाग के ट्यूमर का इलाज किया जा रहा है.

आयुष्मान कार्डधारियों का इलाज फ्री

डॉक्टर दीपक अग्रवाल के मुताबिक इस तकनीक से इलाज कराने में 75 हजार रुपये का खर्च आता है. जबकि आयुष्मान भारत और बीपीएल कार्डधारियों का इलाज यहां मुफ्त में होता है. इसके लिए मरीज को बार-बार आने की भी जरूरत नहीं पड़ती है. बस सिंगल विजिट में उनका इलाज हो जाता है और फिर मरीज अपने घर लौट जाते हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *