सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने दिनेश कार्तिक को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, कोचिंग स्टाफ का बनाया हिस्सा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने दिनेश कार्तिक को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, कोचिंग स्टाफ का बनाया हिस्सा

दिनेश कार्तिक को इंग्लैंड क्रिकेट टीम की तरफ से अहम जिम्मेदारी मिली है. उन्हें इंग्लैंड लायंस का बैटिंग कंसल्टेंट बनाया गया है.

भारतीय क्रिकेट दिनेश कार्तिक को इंग्लैंड ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है. उन्होंने करीब 9 दिनों के लिए कोचिंग स्टाफ में शामिल किया गया है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने कार्तिक को इंग्लैंड लायंस का बैटिंग कंसल्टेंट बनाने का फैसला किया है. इंग्लैंड क्रिकेट टीम टेस्ट सीरीज के लिए भारत दौरे पर आएगी. इससे पहले इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच मैच खेला जाना है. कार्तिक इस दौरान इंग्लैंड की खिलाड़ियों की बैटिंग में मदद करेंगे.

क्रिकइंफो की एक खबर के मुताबिक कार्तिक इंग्लैंड लायंस का बैटिंग कंसल्टेंट बनाया गया है. वे इंग्लैंड के खिलाड़ियों की भारत की परिस्थिति में बैटिंग करने को लेकर मदद करेंगे. इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच अहमदाबाद में मैच खेला जाएगा. कार्तिक टीम के हेड कोच नील किलेन, असिस्टेंट रिचर्ड डॉसन और कार्ल हॉपकिंसन के साथ काम करेंगे. कार्तिक इंग्लैंड के खिलाड़ियों को भारत की परिस्थिति में बैटिंग करने को लेकर टिप्स देंगे.

Advertisement

गौरतलब है कि भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इसका पहला मैच 25 जनवरी से हैदराबाद में आयोजित होगा. वहीं दूसरा मुकाबला 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में खेला जाएगा. इस सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा. इससे पहले 12 जनवरी से इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच तीन अनऑफीशियल टेस्ट मैच खेले जाएंगे. ये तीनों मैच अहमदाबाद में आयोजित होंगे. इस सीरीज का पहला मैच 17 जनवरी से होगा. वहीं आखिरी मैच 1 फरवरी को खेला जाएगा. इससे पहले 12 जनवरी से प्रैक्टिस मैच खेला जाएगा.

इंग्लैंड लायंस टीम : जोश बोहनोन (कप्तान), केसी एल्ड्रिज, ब्रायडन कारसे, जैक कार्सन, जेम्स कोल्स, मैट फिशर, कीटन जेनिंग्स, टॉम लॉज़, एलेक्स लीज़, डैन मूसली, कैलम पार्किंसन, मैट पॉट्स, ओली प्राइस, जेम्स रेव, ओली रॉबिन्सन

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *