सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 12 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Diwali Cleanliness Drive: दीपावली के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तेजी से साफ कराई : संदीप कपूरYamuna River Cruise: यमुना में क्रूज चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे : प्रवीण निमेषDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेना भी हुआ मुश्किल : हाजी जरीफRampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारी

मैकगर्क नाम का भूचाल, पांड्या-बुमराह समेत सबको लपेटा; 15 गेंद में ठोक दिया पचासा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

मैकगर्क नाम का भूचाल, पांड्या-बुमराह समेत सबको लपेटा; 15 गेंद में ठोक दिया पचासा

जेक फ्रेजर मैकगर्क ने आईपीएल 2024 में अपने ही सबसे तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 15 गेंद में पचासा ठोक दिया है.

दिल्ली कैपिटल्स के धाकड़ बल्लेबाज जेक फ्रेजर मैकगर्क ने आईपीएल 2024 में सबसे तेज फिफ्टी लगाने के अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. मैकगर्क ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में मात्र 15 गेंद में पचासा जड़ दिया है. इससे पहले उन्होंने इसी सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी 15 गेंद में अर्धशतक पूरा किया था. मुंबई के खिलाफ मैच के चौथे ओवर में ही उन्होंने अर्धशतक पूरा कर दिया था. इसी के साथ मैकगर्क टी20 क्रिकेट में 15 या उससे कम गेंदों में 2 बार अर्धशतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले आंद्रे रसेल और सुनील नरेन ऐसा कर चुके हैं.

मैकगर्क ने अर्धशतक पूरा करने के लिए 3 गगनचुंबी छक्के और 7 चौके भी लगाए. ऐसा लग रहा था जैसे मैकगर्क इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने वाले हैं. मगर उनकी पारी 27 गेंद में 84 रन पर समाप्त हो गई, जिसमें उन्होंने 11 चौके और 6 छक्के भी लगाए. फ्रेजर मैकगर्क ने मौजूदा सीजन में अभी तक 104 गेंद खेली हैं, जिनमें वो 22 चौके और 22 छक्के लगा चुके हैं. इस आंकड़े के आधार पर देखा जाए तो मैकगर्क लगभग हर 5 गेंद के अंदर 2 बाउंड्री लगा चुके होते हैं. इसी मैच में मैकगर्क ने जसप्रीत बुमराह के एक ओवर में 18 रन ठोक डाले थे, जो अभी तक आईपीएल 2024 में बुमराह का आईपीएल 2024 में सबसे महंगा ओवर रहा.

Advertisement

16 गेंद में फिफ्टी जड़ चुके हैं 2 खिलाड़ी

आईपीएल 2024 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में जेक फ्रेजर मैकगर्क के बाद SRH के 2 बल्लेबाज हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के दोनों सलामी बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड मौजूदा सीजन में 16 गेंदों में फिफ्टी ठोक चुके हैं. ट्रेविस हेड ने इसी सीजन में 18 गेंदों में भी अर्धशतक लगाया हुआ है. वहीं मौजूदा सीजन में सूर्यकुमार यादव भी अधिक पीछे नहीं हैं, जिन्होंने RCB के खिलाफ मैच में 17 गेंदों में 50 रन पूरे कर लिए थे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *