डॉ.बसंत गोयल को उनकी जीवनी के लॉन्च के मौके पर सम्मानित किया गया

0
268
डॉ.बसंत गोयल
डॉ.बसंत गोयल को उनकी जीवनी के लॉन्च के मौके पर सम्मानित किया गया

डॉ.बसंत गोयल को उनकी जीवनी के लॉन्च के मौके पर सम्मानित किया गया

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली के प्रसिद्ध समाजसेवी गोयल मेडीकोज के सी.ओं.डॉ.बसंत गोयल को उनकी जीवनी के लॉन्च के मौके पर सम्मानित किया गया।

आईफा अवार्ड में बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने शिरकत की, जिनमें शाहरुख खान, अनन्या पांडे, विक्की कौशल, कीर्ति मेनन और अनिल कपूर प्रमुख थे।इसके अलावा, डॉ. गोयल को जेडब्ल्यू मैरियट, दुबई में अंतरराष्ट्रीय हेल्थकेयर लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया, जिसकी घोषणा पूर्व केन्द्रीय मंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने की। इस अवसर पर रॉयल शेख परिवार, अनुराग ठाकुर और विवेक ओबेरॉय सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने डॉ. गोयल की जीवनी को लॉन्च किया ।

यह एक ऐतिहासिक पल था जब डॉ. गोयल को उनके स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट योगदान और वैश्विक नेतृत्व के लिए सम्मानित किया गया। यह उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है जो उन्हें एक सच्चे नेता के रूप में स्थापित करता है। डॉ.बसंत गोयल को अनेक विभूतियाँ बड़े सम्मानों से सम्मानित कर चुकी हैं | गत दिनों डॉ.गोयल नें यमुनापार में एक मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया था जिसमें बड़ी संख्या में लोगो की भागीदारी रही थी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here