सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 25 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Bhasha Sangam 2026: भाषा संगम 2026 का आयोजन हिंदी समिति की अध्यक्ष मौनिका पंत एवं उपाध्यक्ष मनीषा पूनिया की पहलDelhi Traffic: अप्सरा बॉर्डर से कश्मीरी गेट तक जाम से मिलेगी राहत सिग्नल फ्री होगा जीटी रोड : विनीत जैनDelhi Flyover Projectsदिल्ली में फ्लाईओवर और अंडरपास का जाल लाखों लोगों को मिलेगी जाम से राहत : डॉ. यूके चौधरीYamuna Expressway speed limit: यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 100 नहीं, 75 की रफ्तार: कोहरे में हादसे रोकने को 25 नवंबर से 15 फरवरी तक घटेगी स्पीड लिमिट, यीडा के 7 बड़े इंतजामAtrauliya seat Sanjay Nishad: ‘403 सीटों पर वोट चाहिए या एक सीट पर?’: अतरौलिया को लेकर संजय निषाद का राजभर पर सीधा वार, बोले- कोई समझौता नहींDelhi road sweeping machines: 429 मशीनें कम, धूल ज्यादा: दिल्ली को चाहिए 505 रोड स्वीपर, चल रहे सिर्फ 78; 70 मशीनों की खरीद ने खा लिए 251 दिनVaranasi Release Date: 1300 करोड़ की ‘वाराणसी’ टल सकती है: अप्रैल नहीं, अगस्त 2027 में आने की चर्चा, कार्तिक आर्यन की ‘कैप्टन इंडिया’ पर खतराYouth Congress Meta campaign: जकरबर्ग RSS की वेशभूषा में, नाम ‘मार्क बीजेपीबर्ग’: बेंगलुरु की सड़कों पर युवा कांग्रेस के पोस्टर, मेटा पर पक्षपात का आरोप

Delhi Politics: आम आदमी पार्टी के कई पार्षद बदलना चाहते हैं,पाला हो सकते हैं भाजपा में शामिल

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Politics: आम आदमी पार्टी के कई पार्षद बदलना चाहते हैं,पाला हो सकते हैं भाजपा में शामिल
– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली , पंजाब में बिखराव के दौर से गुजर रही आम आदमी पार्टी अब राजधानी दिल्ली में भी दल बदल के दौर से गुजरने की राह पर चलती दिखेगी इस संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता | खबर है आने वाले दिनों में आप पार्टी के कुछ निगम पार्षद तथा वरिष्ठ नेता बड़ी संख्या में अपनी टीम के साथ भाजपा का दामन थाम सकते हैं | विधानसभा में यदि दल बदल कानून आड़े नहीं आये तो वहां भी खलबली की प्रबल सम्भावना बताई जा रही है | इस सब की वजह पार्टी मुखिया अरविन्द केजरीवाल की दिल्ली की सियासत से बे-रुखी माना जा रहा है | क्योंकि उनकी रणनीति पंजाब में वापसी पर फोकस है | जबकि भाजपा दिल्ली में एक -एक कदम फूंक-फूंक कर रख रही है इसमें कोई दिस दैट नहीं है | मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हो या प्रदेश भाजपा के नव नियुक्त अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा जहां अपने सन्गठन की मजबूती पर ध्यान दे रहे हैं वहीं अपनी रणनीति के तहत भाजपा विपक्षी खेमे को भी साधने का प्रयास करती है इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता | जहां तक हर्ष मल्होत्रा का सवाल है दिल्ली भाजपा को लम्बे समय बाद एक जमीनी तथा अनुभवी नेता अध्यक्ष के रूप में मिले हैं ,दिल्ली की जनता खासतौर से भाजपा वर्कर उनमें पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना का रूप देखती है |
हर्ष मल्होत्रा को एक -एक कार्यकर्ता तथा नेता की कार्यशैली तथा क्षमता की बारीकी से जानकारी है ,और इसी तरह उन्हें विपक्षी खेमें के नेताओं की भी जमीनी भनक है | ऐसे में माना जा रहा है हर्ष मल्होत्रा सन्गठन की मजबूती को ले वो हर कदम उठायेगें जिसकी भाजपा को जरूरत है | बताया जा रहा है दिल्ली भाजपा नेत्रत्व दिल्ली सरकार को करीब चालीस ऐसे वरिष्ठ नेताओं की सूची भी सौंपने जा रहा है जिन्हें विभिन्न सरकारी कमेटियोँ या बोर्डो में शामिल कराया जाएगा | पार्टी का प्रयास है पूर्व में कुछ नेता जो भाजपा छोडकर गए थे या सक्रिय नहीं है उन्हें पार्टी की मुख्यधारा में जोड़ा जाए ,इसी कड़ी के तहत कुछ निगम पार्षदों को विपक्षी खेमे से पार्टी में शामिल किया जाए ताकि भविष्य में आप पार्टी की सम्भावनाओं को ख़ारिज किया जा सके | यह तो वक्त बतायेगा उनकी रणनीति कितनी कामयाब होती है लेकिन इतना तय है जल्द ही दिल्ली की जनता एक बार फिर से आप पार्टी में बिखराव और भाजपा के कुनबे को बढ़ता देखेगी | आज बस इतना ही …

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *