सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

Dehradun Road Accident: देहरादून के चकराता में दर्दनाक हादसा, 900 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Dehradun Road Accident: देहरादून के चकराता में दर्दनाक हादसा, 900 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत

देहरादून के विकासनगर स्थित चकराता क्षेत्र में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां लोखंडी के पास एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 900 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। हादसा तब हुआ जब चार लोग कार में सवार होकर चकराता के लोखंडी क्षेत्र से गुजर रहे थे। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार सीधे खाई में जा गिरी। यह इलाका बेहद दुर्गम और खतरनाक माना जाता है, जहां सड़कें भी खराब स्थिति में हैं।

Advertisement

एसडीआरएफ की टीम मुख्य आरक्षी राजेश कुमार के नेतृत्व में राहत अभियान में जुट गई। जिला पुलिस के सहयोग से बचाव दल ने खाई में उतरकर घायलों को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद दो घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, दो यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने मृतकों के शव खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाए और उन्हें कानूनी प्रक्रिया के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया गया। मृतकों की पहचान की जा रही है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *