सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 12 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Diwali Cleanliness Drive: दीपावली के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तेजी से साफ कराई : संदीप कपूरYamuna River Cruise: यमुना में क्रूज चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे : प्रवीण निमेषDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेना भी हुआ मुश्किल : हाजी जरीफRampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारी

डेविड वॉर्नर का ‘पुष्पा’ स्टाइल, फिर से छाने को तैयार; अल्लू अर्जुन संग करेंगे डांस!

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

डेविड वॉर्नर का ‘पुष्पा’ स्टाइल, फिर से छाने को तैयार; अल्लू अर्जुन संग करेंगे डांस!

डेविड वॉर्नर भारतीय सिनेमा के बहुत बड़े फैन हैं. अब अल्लू अर्जुन ने देखिए कैसे वॉर्नर को नया डांस स्टेप सिखाने का वादा किया है.

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों पुष्पा 2: द रूल के प्रमोशन में जुटे हैं. बता दें कि इस फिल्म के पहले पार्ट, पुष्पा: द राइज़ ने पूरी दुनिया में धाक जमाई थी. अब अल्लू अर्जुन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पुष्पा-पुष्पा गाने का एक क्लिप शेयर किया है, जिसमें वो डांस करते दिख रहे हैं. इस पोस्ट के कमेन्ट सेक्शन में धाकड़ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने भी एंट्री मारी है. ये बात किसी से छुपी नहीं है कि वॉर्नर भारतीय सिनेमा के बड़े फैन हैं और अब कमेन्ट सेक्शन में अललू अर्जुन ने वॉर्नर से एक वादा कर दिया है.

डेविड वॉर्नर ने मजाकिया अंदाज में कमेन्ट करते हुए लिखा कि ये डांस बहुत अच्छा है और अब उन्हें भी थोड़ी मेहनत करने की जरूरत है. इसके जवाब में अल्लू अर्जुन ने बताया कि वो जब भी वॉर्नर से मिलेंगे तो उन्हें यह वाला डांस स्टेप जरूर सिखाएंगे. वॉर्नर अक्सर आईपीएल और अंतर्राष्ट्रीय मैचों के दौरान भी बॉलीवुड के डांस स्टेप करते हुए फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं. डेविड वॉर्नर की भारतीय मार्केट में वैल्यू काफी बढ़ चुकी है. उन्होंने जाने-माने फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली के साथ क्रेड यूपीआई का एड भी शूट किया था, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. चाहे वॉर्नर अब आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं, लेकिन ऐसा लगता है जैसे उनका दिल अब भी हैदराबाद में ही बसा है.

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप की ऑस्ट्रेलियाई टीम में हुआ चयन

ऑस्ट्रेलिया ने पिछले दिनों टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान किया है. डेविड वॉर्नर को भी टीम में जगह मिली है और ये उनका 8वां टी20 वर्ल्ड कप होगा. वॉर्नर ने अब तक टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए 34 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 25 से अधिक की औसत से 806 रन बनाए हैं. वॉर्नर वर्ल्ड कप में 6 अर्धशतक भी लगा चुके हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *