अमेरिका के नाईट-क्लब में अंधाधुंध फायरिंग, 5 की मौत कई घायल

0
142

अमेरिका के कोलोराडो में एक बड़ी घटना सामने आई है। बताया जा रहा है की इस हमले में 5 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हुए हैं। मिली जानकरी के अनुसार, कोलोराडो के कोलोराडो स्प्रिंग के एक नाइटक्लब में गोलीबारी की घटना हुई है। पुलिस ने अपने बयान में कहा कि पांच लोगों की मौत हो गई है और 18 लोग घायल हुए हैं। अमेरिका में हर साल 20 नवम्बर को ट्रांसजेंडर डे ऑफ रिमेंबरेंस मनाया जाता है। टीडीओआर को ट्रांसफोबिया की वजह से मारे गए एक व्यक्ति की याद में हर साल मनाया जाता है। कोलोराडो के गे नाइट क्लब में भी यह आयोजन किया गया था। यहां काफी संख्या में गे लोग जुटे थे जब यह हमला हुआ है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अज्ञात बंदूकधारी ने एक स्नाइपर राइफल का उपयोग करके कम से कम दो दर्जन लोगों को गोली मार दी। पुलिस मौके पर है लेकिन अभी तक बंदूकधारी, उसके हमले की वजह या मृतकों या घायलों की संख्या के बारे में कोई सूचना बाहर नहीं आ सकी है।

ये घटना साल 2016 में घटी ऑरलैंडो नाइट क्लब की शूटिंग की याद दिलाती है, जब फ्लोरिडा में एक गे नाइट क्लब में एक बंदूकधारी ने धावा बोल दिया था और कम से कम 50 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना में 53 अन्य लोग घायल भी हुए थे। इस नाइट क्लब में फायरिंग करने वाला शख्स अकेला हमलावर था, जिसकी पहचान 29 वर्षीय उमर मतीन के रूप में हुई थी। उसने ऑरलैंडो के पल्स क्लब में गोलीबारी की थी, जहां कई लोग पार्टी कर रहे थे। असॉल्ट राइफल और हैंडगन से लैस हमलावर ने गोली चलाने से पहले वहां मौजूद कुछ लोगों को पहले बंधक बनाया था। इसके बाद उसने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थी, जिसमें 50 लोगों की मौत हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here