सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Champions Trophy: भारत ने पांचवीं बार जीती चैंपियंस ट्रॉफी, हॉकी फाइनल में चीन को रौंद कर रचा इतिहास

2 मिनट पढ़ें
Champions Trophy

Champions Trophy: भारत ने पांचवीं बार जीती चैंपियंस ट्रॉफी, हॉकी फाइनल में चीन को रौंद कर रचा इतिहास

India wins Hockey Asian Champions Trophy: भारत ने फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का खिताब जीत लिया है. पहले तीन क्वार्टर गोल रहित रहने के बाद आखिरकार टीम इंडिया ने चौथे और आखिरी क्वार्टर में शानदार गोल करके 1-0 की बढ़त बनाई, जो अंत तक कायम रही. मैच का एकमात्र गोल भारत के जुगराज ने किया. यह इतिहास में कुल पांचवीं बार है जब भारत ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीती है.

मैच की शुरुआत में चीन ने आक्रामक रवैया अपनाते हुए भारतीय डिफेंस को बैकफुट पर ला दिया था. पहले ही क्वार्टर में भारत को 2 पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन दोनों बार चीनी गोलची ने अपने गोल पोस्ट को सुरक्षित रखा. दूसरे और तीसरे क्वार्टर में भी दोनों टीमों ने गोल दागने का भरपूर प्रयास किया. मगर मैच का एकमात्र गोल 51वें मिनट में आया, जहां भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने जुगराज को पास किया और उन्होंने गेंद को गोल पोस्ट में धकेल कर शानदार गोल किया.

इस जीत के साथ भारत ने गोल्ड, चीन ने सिल्वर मेडल जीत लिया है. वहीं पाकिस्तान ने तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में दक्षिण कोरिया को 5-2 से हराया था. अंतिम क्षणों में चीन के खिलाड़ियों ने काफी देर तक गेंद की पोजेशन अपने पास रखी, लेकिन भारत का डिफेंस भी शानदार रहा. इससे पहले टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज के दौरान भी भारत और चीन आमने-सामने आए थे, जहां टीम इंडिया ने 3-0 से आसान जीत दर्ज की थी.

भारत ने कब-कब जीता खिताब?

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 2011 में हुई थी, जहां फाइनल में भारत ने पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था. उसके बाद भारत ने 2016 में एक बार फिर पाकिस्तान को 3-2 से रौंद कर चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का तमगा हासिल किया. 2018 में भारत और पाकिस्तान को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था. वहीं 2023 में हुई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत ने मलेशिया को 4-3 से हराकर कुल चौथी बार यह ट्रॉफी जीती थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *