सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 12 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Diwali Cleanliness Drive: दीपावली के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तेजी से साफ कराई : संदीप कपूरYamuna River Cruise: यमुना में क्रूज चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे : प्रवीण निमेषDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेना भी हुआ मुश्किल : हाजी जरीफRampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारी

सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग पर जीजा आयुष ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘ये हमारी फैमिली के लिए मुश्किल समय है’

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग पर जीजा आयुष ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘ये हमारी फैमिली के लिए मुश्किल समय है’

सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा ने उनके घर के बाहर हुई फायरिंग पर चुप्पी तोड़ी है. आयुष ने कहा ये उनके परिवार के लिए मुश्किल समय है.

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद से पूरा खान परिवार परेशान हो गया है. हर किसी को सलमान की चिंता सता रही है. हालांकि सलमान खान की सिक्योरिटी और बढ़ा दी गई है. फायरिंग करने वालों को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ चल रही है. इसी बीच सलमान के घर के बाहर हुई फायरिंग पर उनके जीजा आयुष शर्मा ने चुप्पी तोड़ी है. आयुष ने एक इंटरव्यू में कहा कि ये उनके परिवार के लिए मुश्किल समय है.

इंटरव्यू में आयुष ने इस बारे में बातचीत की. उन्होंने कहा-हम उनका परिवार हैं. ये हमारे लिए मुश्किल समय है और हम एक परिवार की तरह साथ में खड़े हैं. मुंबई पुलिस ने जो किया है उसमें बहुत अच्छा काम किया है और मामले की अभी भी जांच चल रही है. तो, इस स्तर पर, मैं बस उन सभी को धन्यवाद कहूंगा जिन्होंने अपना प्यार और प्रार्थनाएं भेजी हैं, यह बहुत मायने रखता है. और जैसा कि आप सभी जानते हैं कि सलमान खान ने काम पर वापसी कर ली है ठीक वैसे ही मैं भी काम पर वापस आ गया हूं.

सलीम खान ने किया था रिएक्ट

Advertisement

इस मामले में सलमान खान के पिता सलीम खान भी रिएक्ट कर चुके हैं. उन्होंने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में कहा- उनके बारे में बात करने को क्या है ये जाहिल लोग जो कहते हैं मार देंगे तब पता लगेगा ना. हमे अधिक पुलिस की प्रोटैक्शन दी गई है. मुंबई पुलिस ने हमे और हमारे परिवार को सुरक्षा का वादा किया है. अगर उन्होंने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है तो इसका मतलब ये है कि वो इस पर लगे हुए हैं.

सलमान ने की काम पर वापसी

बता दें ये फायरिंग होने के बाद सलमान खान ने काम पर वापसी कर ली है. वह शुक्रवार को एक इवेंट में शामिल होने के लिए दुबई गए है. जब वो मुंबई से गए तो उनके साथ टाइट सिक्योरिटी थी. उन्होंने मीडिया से भी बात नहीं की थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *